Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Breaking News

    हरियाणा: सीएम सैनी ने पेश किया बजट, शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा: सीएम सैनी ने पेश किया बजट, शुरू होगी लाडो लक्ष्मी योजना, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बतौर वित्त मंत्री अपना पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के गुरुग्राम और पंचकूला में एआई हब बनाने का ऐलान किया। इस बजट में युवाओं और महिलाओं के लिए सौगातों की बौछार कर दी है। सीएम सैनी से ऐलान किया है कि किसानों से एक लाख के कर्ज पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।

    सीएम नायब सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि, हरियाणा सरकार के कुल 43 उपक्रमों का 2014-15 में कुल बकाया ऋण 69,922 करोड़ रूपये था जो वर्ष 2023-24 में घट कर 68,295 करोड़ रहा है। साल 2008-09 में इन सरकारी उपक्रमों का बकाया ऋण 30,233 करोड़ रूपये था। 2008-09 से लेकर 2014-15 के बीच के 6 वर्षों में इनका बकाया ऋण 30,233 करोड़ रूपये से बढ़कर 69,922 करोड़ रूपये हुआ जबकि पिछले 9 वर्षों में यह 1627 करोड़ रूपये कम हुआ।

    उदय स्कीम के ज़रिये बिजली निगमों के 25,950 करोड़ रूपये के ऋण वर्ष 2015-17 में हरियाणा सरकार ने अपने खाते में लिए गए।2023-24 में हमारे 43 उपक्रमोंमें से 28 उपक्रमलाभ में जिन्होंने 1746 करोड़ रूपये का शुद्व लाभ कमाया।वर्ष 2014-15 में केवल 20 ही उपक्रम लाभ में थे, जिनका लाभ मात्र 450 करोड़ रूपये था। इस बजट में हमने 11 विभागों की 48 योजनाओं का विलय किया है व 20 योजनाओं को समाप्त किया।

    गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन बनेगी
    गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन बनेगी, मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक नई मेट्रो लाइन का निर्माण किया जाएगा। पंचकूला में ESI डिस्पेंसरी का निर्माण किया जाना है। साल 2025-2026 में पूरा निर्माण किया जाएगा। 4 जिलों में CETP लगेगा। सभी नगर पालिका में एक खेल परिसर बनेगा।

    लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा ऐलान
    नारी शक्ति को सशक्त बनाने के लिए सीएम सैनी महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने वाली लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। लाडो लक्ष्मी योजना के लिए बजट में करीब सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया।

    किसानों को लेकर सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान
    किसानों को नकली बीज और कीटनाशक के चंगुल से बचाने के लिए इसी सत्र में बिल लेकर आएंगे। सहकारी समिति के रूप में पंजीकृत FPO को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए नई बागवानी नीति लाएंगे। जो महिला किसान डेयरी कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मतस्य पालन के लिए ब्याज मुक्त 1 लाख रूपए का ऋण दिया जायेगा।

    गाय पालने वालों को बड़ी सौगात
    सीएम सैनी ने कहा कि मोरनी के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बनाएगी. 2024-25 के 25,000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती के लक्ष्य के मुकाबले इस वर्ष 1 लाख एकड़ भूमि का लक्ष्य रखा जाएगा। देसी गाय खरीदने के लिए दिए जाने वाले ₹25,000/- के अनुदान को बढाकर ₹30,000/-किये जाने का प्रस्ताव है। 2 एकड़ की बजाय एक एकड़ तक के किसान को इस योजना का लाभ मिलेगा।

    खेती छोड़ने वाले किसानों की अनुदान राशि बढ़ाई
    लवणीय/नमकीन भूमि को पुर्नजीवित किये जाने के चालू वर्ष के 62,000 एकड़ के लक्ष्य को 1,00,000 एकड़ करने का प्रस्ताव। सीएम सैनी ने कहा कि, मेरा पानी मेरी विरासत योजना के तहत धान की खेती छोड़ने वाले किसानों को मिल रही अनुदान राशि ₹7000/-प्रति एकड़ से बढ़ाकर₹8,000/-प्रति एकड़ मिलेगी।

    छात्राओं के लिए बड़ा ऐलान
    तीन लाख रूपये से कम आय वाले परिवार में विश्वविद्यालयों के प्रागंणों में स्थित महाविद्यालयों में बीएससी कोर्सेस में पढ़ रही लड़कियों की ट्यूशन फीस माफ होगी। विश्व कौशल ओलंपिक में हरियणा के पदकविजेताओं को 10 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। यदि वे स्वयं अपना व्यवसाय शुरू करना चाहें, तो उन्हें सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी की जाएगी मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना के तहत राज्य के स्नातकऔर स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के 2,000 विद्यार्थियों को 10,000 रुपये का मासिक मानदेय इंटर्नशिप कराई जायेगी।

    बहुतकनीकी संस्थान में प्रतिस्पर्धा की भावना को जागृत करने के लिए एक पुरस्कार योजना शुरू की जाएगी। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संस्थान को 50 लाख, द्वितीय स्थान पाने वाले संस्थान को 25 लाख रूपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले संस्थान को 10 लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जायेगी।

    नशे के खिलाफ प्राधिकरण बनाए जाएंगे, गुरुग्राम-पंचकूला बनेंगे AI हब
    हरियाणा AI मिशन की स्थापना की जाएगी। गुरुग्राम और पंचकूला में एक एक हब बनाया जाएगा। नशा खत्म करने के लिए एक प्राधिकरण की स्थापना की जाएगी, जिसके लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान भी रखा गया है। डोंकी रूट से बाहर भेजने वालों के खिलाफ इसी सदन में बिल लाया जाएगा।

    पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक बजट
    इस बार दो लाख 5 हजार 17 करोड़ का बजट पेश किया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 13.7 प्रतिशत अधिक है। स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार निजी निवेशकों को 2000 करोड़ रूपये का एक फंड आफ फंड्स बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

     

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    भारत ने चक्रवात प्रभावित मेडागास्कर को मेडिकल सहायता और राहत सामग्री भेजी

    March 11, 2026

    आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    February 15, 2026

    रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

    February 15, 2026

    महाशिवरात्रि पर सीएम साय ने बाबा धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

    February 15, 2026

    भकुर्रा महादेव की महिमा अपरंपार महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, बोल बम के जयघोष से गूंज उठा भूतेश्वर धाम

    February 15, 2026

    Rajim Kumbha Kalpa 2026 : आज राजिम कुंभ के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

    February 15, 2026
    RO.NO.= 13759/79
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

    May 2, 2026

    Smart Toll System India: भारत में शुरू हुआ पहला मल्टीलेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम, अब बिना रुके कटेगा टोल जाने पूरी खबर…

    May 2, 2026

    यात्रियों के लिए जरूरी खबर! बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें कैंसिल, 20 टर्मिनेट, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

    May 2, 2026

    Chhattisgarh में मौसम बदलेगा करवट, 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    May 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.