Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कोरबा में पंखे से लटका मिला इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर की लाड़ली बेटी का शव
    छत्तीसगढ़

    कोरबा में पंखे से लटका मिला इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर की लाड़ली बेटी का शव

    News DeskBy News DeskMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरबा में पंखे से लटका मिला इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर की लाड़ली बेटी का शव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

    एसईसीएल गेवरा में इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के मेंबर सीताराम साहू की बेटी रोशनी साहू (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय रोशनी घर पर अकेली थी, जबकि उसेके पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे।

    जानकारी के मुताबिक, 11 मार्च मंगलवार को घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे पिता-बेटी के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। शाम को जब सीताराम साहू घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर के पिछले दरवाजे से प्रवेश किया, जहां कमरे में रोशनी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।

    घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना दीपका पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को उतारकर एनसीएच अस्पताल गेवरा के मर्चुरी भेज दिया। इस घटना से कॉलोनी में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि रोशनी की शादी करीब तीन-चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद रोशनी साहू अपने ससुराल से मायके आ गई थी और माता-पिता के साथ रहती थी।

    बताया जा रहा है कि रोशनी को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे और वह परेशान रहती थी। कई बार घर वालों ने पारिवारिक बैठक करके समझने की भी कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी। वहीं इस घटना के बाद से रोशनी काफी परेशान रहा करती थी। घटना के बाद परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है रोशनी ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में यह आत्महत्या कदम उठाया है। यह उनके भी समझ से परे है।

    दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की गई। वहीं, परिजनों का बयान दर्ज किया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।

    News Desk

    Related Posts

    ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा….

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय समारोह- 21 उत्कृष्ट शिक्षक ज्ञानदीप और शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला नहीं, बल्कि पीढ़ी का निर्माता- मंत्री रामविचार नेताम…..

    September 5, 2026

    हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी -वन मंत्री केदार कश्यप….

    September 5, 2026

    खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का हुआ आगाज : स्वास्थ्य मंत्री ने किया वृहद स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ…..

    September 5, 2026

    मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा दूतों को किया सम्मानित…..

    September 5, 2026

    रायगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भंडारे का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद….

    September 5, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.