भोपाल: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के आर्थिक उन्नति के द्वार खोल दिए। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मातृशक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने यह बात प्रभार के जिले गुना के कलेक्ट्रेट सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि आज महिलाएं घर आंगन से निकलकर चांद पर जा रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं सक्रिय हैं। बदलते समय के अनुसार महिलाओं की शक्ति पूरे विश्व में बढ़ रही है।
केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं का जिक्र करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिये कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उनके लिए आरक्षण सुनिश्चित कर उन्हें महत्वपूर्ण पदों तक पहुंचाया है।
सम्मान के कारण ही बहनों ने आशीर्वाद दिया :-
खाद्य मंत्री मंत्री श्री राजपूत ने लाड़ली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजनाओं ने माताओं और बहनों के सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास के कारण ही प्रदेश में बहनों का ढेर आशीर्वाद मिला।
आज हर जगह बहने कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। श्री राजपूत ने कहा कि हर्ष की बात यह है कि हमारी माताओं और बहनों को जो भी जिम्मेदारी किसी भी क्षेत्र में मिली है, उसे उन्होंने बड़ी ही जिम्मेदारी से निभाया है।
खाद्य मंत्री ने लिखा संदेश :-
कार्यक्रम में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री राजपूत में महिलाओं और बच्चों के लिए जहां बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ को लेकर संदेश लिखा और सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी भी खिंचवाई। कार्यक्रम में विधायक प्रियंका मीना, विधायक श्री पन्नालाल शाक्य, कलेक्टर श्री किशोर कन्याल, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
