भोपाल: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरूकता रैली “शक्ति वॉकथॉन” का आयोजन किया गया। अटल पथ भोपाल से प्रारंभ हुई शक्ति वॉकथॉन में 2000 से अधिक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के संदेश को सशक्त बनाया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव, आयुक्त स्वास्थ्य श्री तरूण राठी, मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना, वरिष्ठ संयुक्त संचालक एवं स्टेट नोडल अधिकारी (प्रिवेंटिव गायनोकॉलोजी, ऑन्कोलॉजी एवं इनफर्टिलिटी) एवं संचालक राज्य आईईसी ब्यूरो डॉ. रचना दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
“शक्ति” पहल के लोगो का किया गया अनावरण –
रैली के दौरान “शक्ति” (स्प्रेडिंग हेल्थ अवेयरनेस एंड नॉलेज थ्रू टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन) पहल के लोगो का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पांच ऐसी महिलाओं को सम्मानित किया गया जो सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर से विजयी होकर स्वस्थ जीवन जी रही हैं, साथ ही उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने दीर्घकालिक उपचार के पश्चात मातृत्व सुख प्राप्त किया।
रैली में जुम्बा और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे महिलाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ी। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थानों के सदस्य उपस्थित रहे। शक्ति वॉकथॉन न केवल महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि इसमें महिलाओं के उत्साह और आत्मविश्वास का अनूठा संगम भी देखने को मिला।
रैली में महिला स्वास्थ्य और जागरूकता के प्रतीक स्वरूप गुलाबी रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि एक जागरूक महिला न केवल स्वयं को बल्कि पूरे समाज को स्वास्थ्य और कल्याण की ओर अग्रसर कर सकती है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में पहली बार महिलाओं को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए “शक्ति संपूर्ण महिला स्वास्थ्य केंद्र” की स्थापना की जा रही है। यह केंद्र भोपाल के कैलाश नाथ काटजू सिविल अस्पताल में खुलेगा और इसमें प्रिवेंटिव गायनोकॉलोजी, ऑन्कोलॉजी एवं इनफर्टिलिटी से संबंधित संपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस केंद्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पीसीओएस, फाइब्रॉइड, निःसंतानता, स्तन एवं गर्भाशय कैंसर के उपचार तथा मेनोपॉज परामर्श जैसी सेवाएं अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। साथ ही, सभी महिलाओं को निःशुल्क जांच एवं आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
