रायपुर
रायपुर नगर निगम में आज सभापति का चुनाव होगा। कलेक्टर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पूरी प्रक्रिया के लिए तीन घंटे का समय तय किया गया है। दोपहर 12 बजे से इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो दोपहर तीन बजे तक पूरी हो जाएगी।
इस दौरान निगम के सभापति और अपील समिति का चुनाव होना है। जारी अधिसूचना के अनुसार निगम के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से प्रथम सम्मिलन शुरू होगा। इससे पहले भाजपा ने 10:30 बजे अपने पार्षदों की बैठक बुलाई है।
बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षक धरमलाल कौशिक सभापति के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर का नाम इस चुनाव में सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं, पैनल में तीन नाम चर्चा में रखे गए हैं।
सूर्यकांत के अलावा दूसरा नाम भाजपा पार्षद मनोज वर्मा और सरिता दुबे का शामिल है। चर्चा है कि भाजपा की ओर से बैठक के दौरान एक नाम पर सहमति बन जाएगी, उसी के मुताबिक फार्म भरा जाएगा।
चुनाव की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी
सभापति और अपील समिति के चुनाव में दोपहर 12 बजे से 12: 45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 12: 45 से एक बजे तक नामों की संवीक्षा की जाएगी और सही पाए गए नामों का प्रकाशन किया जाएगा।
अगर नामांकन के दौरान कोई आपत्ति नहीं आती है तो चुनाव प्रक्रिया का समापन हो जाएगा। अगर आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया होगी, जिसे 1: 30 बजे से तीन बजे तक पूरा किया जाएगा।
सीनियर नेता और प्रभावी नेतृत्व के धनी हैं सूर्यकांत
पांचवीं बार के पार्षद सूर्यकांत राठौर भाजपा के सीनियर नेता हैं। उन्हें निगम के नियमों और प्रविधानों की गहरी समझ है, जिससे उनका नाम सभापति पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। इसके अतिरिक्त, राठौर एक बार नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।
हालांकि, ये दोनों नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं। अगर महिला को सभापति बनाया गया, तो सरिता दुबे का नाम चल रहा है। मगर, महापौर और सभापति एक ही वर्ग से हो जाएंगे, इसलिए इनके नाम पर संशय बना हुआ है। इससे भाजपा का जातिगत समीकरण बिगड़ जाएगा।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
