गैरेज में अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन को किया गया सील
बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर किये गए जप्त
इंदौर। इंदौर में कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में खाद्य विभाग के अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित गैस गोडाउन पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गैरेज में संचालित अवैध गैस गोडाउन को सील किया गया और बड़ी मात्रा में संग्रहित गैस सिलेंडर जप्त किये गए।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री एम.एल. मारू ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि पीथमपुर रोड विश्वास नगर चौपाटी तहसील महू में गैरेज में अवैध रूप से गैस गोडाउन संचालित है। आज खाद्य विभाग के अमले द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। बताया गया कि पीथमपुर से अवैध गैस सिलेंडर लाकर गोदाम ना ले जाकर गेराज में भंडारित करते थे। यह आमजन की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक था। कार्रवाई के दौरान मौके पर महू की दो गैस एजेंसी भारत गैस सर्विस आईओसी एवं गैस ओ महू एचपीसीएल के संचालकों द्वारा बनाये गए गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण गोडाउन एवं वितरण केंद्र से 2 लोडिंग ऑटो एवं गोडाउन में 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर संग्रहित कर अवैध कारोबार करना पाए जाने पर दोनों वाहन एवं गोडाउन में पाए गए 14.2 किलोग्राम के 120 नग एचपी गैस के एवं 50 नग आईओसी के साथ ही 4 नग 5 किलोग्राम के गैस सिलेंडर को जप्त किया गया। गोदाम मालिक तेहरीम मेहर के मामा निज़ाम खान द्वारा उक्त गोदाम किराये पर दोनों गैस एजेंसी को देना बताया गया है। गैरेज को सील कर आगामी कार्रवाई जारी है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
