इंदौर। इंदौर में यातायात सुधार के लिए कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों, फुटपाथ आदि पर सामग्री रख अथवा अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के विरूद्ध इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इंदौर में यातायात को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन, नगर निगम, यातायात पुलिस आदि अमले के संयुक्त दल गठित किये है। इन दलों द्वारा उक्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी सिलसिले में आज जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस तथा यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुगम बनाने जोन 12 के अंतर्गत गुरुद्वारा चौराहा से राजवाड़ा तक संयुक्त कार्यवाही की गई। सड़क एवं फुटपाथ पर पार्क वाहनों एवं सामान रखने पर 13 हजार रुपये की चलानी कार्यवाही की गई। कुछ जगह से अतिक्रमण हटाया गया एवं सामान जब्त किया गया एवं समझाइश दी गई की गाड़ियां एवं सामान अपने परिसर में रखें। संयुक्त कार्यवाही में एसडीएम श्रीमती प्रियंका चौरसिया, जोनल अधिकारी श्री राहुल सूर्यवंशी, बी.आई. श्री अंकुश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
