गढ़वा: गढ़वा जिले के काण्डी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की इज्जत को तार-तार कराया. क्योंकि बेटी को मां के अवैध संबंध के बारे में पता लग गया था, जिसे छुपाने के लिए उसने प्रेमी से बेटी के साथ दुष्कर्म कराया. महिला ने बेटी को भी प्रेमी के साथ संबंध बनाने के लिए उकसाया. हालांकि बेटी ने मां की शिकायत थाने में कर दी और मां और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये मामला गढ़वा के काण्डी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रहने वाली लगभग 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची ने काण्डी थाना की पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया था कि उसकी मां अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे साथ गलत काम करने के लिए मजबूर करती थी और अपने प्रेमी से बेटी के साथ गलत काम कराती थी.
बेटी ने मां को प्रेमी संग देखा
दरअसल एक महिला का रंगनाथ नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था. वह अक्सर अपने पति की गैर हाजरी में अपने प्रेमी को बुलाकर संबंध बनाती थी. इसी बीच महिला और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में उसकी ही 15 साल की नाबालिग बेटी ने देख लिया. फिर बेटी ने पिता से मां की करतूत बताने की बात कही. इस पर मां गुस्से से लाल हो गई और अपनी करतूत को छुपाने के लिए बेटी को भी संबंध बनाने के लिए उकसाने लगी.
बच्ची ने की मां की शिकायत
इसके बाद मां ने बेटी के सामने ही अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाए और बेटी को भी प्रेमी को सौंप दिया. मां के कहने पर प्रेमी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती की. इससे परेशान होकर नाबालिक ने गढ़वा जिला के काण्डी थाना की पुलिस से शिकायत कर दी. नाबालिक बच्ची के आवेदन के आधार पर गांधी थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही नाबालिक बच्ची का धारा 164 के तहत बयान भी दर्ज कर लिया है.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
