Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    राज्य

    दिल्ली चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे होगा समाप्त, 699 उम्मीदवार, 2696 मतदान स्थल

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे होगा समाप्त, 699 उम्मीदवार, 2696 मतदान स्थल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली। चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। दिल्ली के चुनावी रण में 699 उम्मीदवार हैं। 2696 मतदान स्थलों पर 13766 बूथ बनाए गए हैं। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार केंद्र स्थापित करेंगे। सोमवार से कर्मी मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगेंगे। 70 विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली में 23 व जनकपुरी में 16 उम्मीदवार हैं। ऐसे में इन दोनों सीटों पर मतदान के दिन दो-दो बैलेट यूनिट लगाई जाएंगी। इधर, पुलिस और होमगार्ड कर्मियों ने डाक मतपत्रों से रविवार से वोट डालना शुरू कर दिया है। कुल 16,984 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मतपत्र प्रक्रिया चार फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। 

    पीएम मोदी के आरोपों पर AAP का पलटवार
    आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि BJP के पास न तो कोई विजन है न ही कोई ठोस एजेंडा। उनका पूरा चुनावी अभियान केवल अरविंद केजरीवाल पर हमले और अपशब्द कहने तक सीमित है। AAP ने कहा कि चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में भी प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली और उसके लोगों के लिए कोई दृष्टि प्रस्तुत नहीं की। जिस दिल्ली मॉडल को देशभर में सराहा गया, उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। AAP ने दावा किया कि BJP शासित 20 राज्यों में से किसी में भी 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही। जबकि मुफ्त बिजली तो दूर की बात है। पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज बेरोजगारी 45 साल के उच्चतम स्तर पर है। हालात इतने खराब हैं कि उत्तर प्रदेश में 90,000 पीएचडी धारकों ने चपरासी की नौकरी के लिए आवेदन किया।

    सो रहा चुनाव आयोग: केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार वाहन पर हुए हमले को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन चुनाव आयोग सोया हुआ है। शिकायत करने के बाद भी जाग नहीं रहा। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेताओं ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर BJP पर निशाना साधा। केजरीवाल ने तीन पत्रकारों को हिरासत में लेने को लेकर प्रेस से संबंधित कमेटी की चुनाव आयोग को दी गई शिकायती पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा BJP के कई नेताओं से जुड़े वीडियो भी साझे किए। दावा किया कि यह सभी BJP की मदद से कर रहे हैं।

    वहीं AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोगों को पीटा जा रहा है, दिल्ली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि पीड़ितों को ही गिरफ्तार कर रही है। BJP अब चुनाव नहीं, हिंसा से सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस को भी आम आदमी पार्टी का प्रचार रोकने में लगा दिया है।

    AAP के प्रचार वाहन पर हमला करने वाला BJP प्रत्याशी का करीबी
    AAP के वरिष्ठ नेता जस्मीन शाह और मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में लेडी हार्डिंग अस्पताल के सामने चौराहे पर पार्टी की प्रचार वैन के साथ तोड़फोड़ की। उसके ऊपर हमला किया, प्रचार सामग्री को बर्बाद किया और वैन पर लगी एलडी स्क्रीन भी तोड़ दी। इस घटना में दो चेहरे वह थे जो कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने के दौरान भी देखे गए। इनका नाम रोहित त्यागी और शैंकी बताया जा रहा है। इनकी BJP नेता प्रवेश वर्मा और बाकी नेताओं के साथ तस्वीरें भी हैं। प्रियंका कक्कड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में चुनाव आयोग की आंखें बंद हैं। उन्हें BJP की कोई घटना नहीं दिखती। BJP बार-बार कानून का उल्लंघन कर रही है और दिल्ली पुलिस व चुनाव आयोग आंखें मूंदे बैठी है।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोरराज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
    • दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियानराज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
    • फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाईराज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
    • ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितराज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    News Desk

    Related Posts

    मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर

    June 24, 2026

    दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

    June 24, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

    June 24, 2026

    ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    June 24, 2026

    कार्यकर्ताओं की क्षमता, अनुभव और समर्पण से भाजपा अजेय बनी है : सीएम धामी

    June 24, 2026

    60 लाख की चोरी का खुलासा: नौकरानी, प्रेमी और सर्राफ गिरफ्तार, जेवरात बरामद

    June 24, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर

    June 24, 2026

    दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

    June 24, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

    June 24, 2026

    ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.