Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » राजस्थान-सिरोही में दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर, बनेंगे यूडीआईडी कार्ड
    छत्तीसगढ़

    राजस्थान-सिरोही में दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर, बनेंगे यूडीआईडी कार्ड

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजस्थान-सिरोही में दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर, बनेंगे यूडीआईडी कार्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सिरोही।

    सिरोही में फरवरी एवं मार्च  महिने में  दिव्यांगजनों के लिए जिला तथा पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनका प्रमाणीकरण होगा। साथ ही  यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर किया जाएगा।

    इसके साथ ही दिव्यांगजनों को रोडवेज पास, दिव्यांग छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सुखद दांपत्य जीवन, पालनहार व पेंशन योजना आदि के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि इस कार्य के लिए समस्त उपखंड अधिकारियों को शिविरों का प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएमएचओ को सहप्रभारी एवं बीसीएमओ को सहायक प्रभारी बनाया गया है। इन शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक दिव्यागजनों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए कहा गया है। अधिकाधिक दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे। चौधरी के अनुसार उपनिदेशक बाल विकास परियोजना विभाग को  उपकरण की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर उनका चिन्हीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों को भिजवाने की व्यवस्था करेंगे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समस्त पंचायत समितियों के स्तर पर आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही के शिविरों में अपने दल भेजकर दिव्यांगजनों के रोडवेज पास बनवाने की व्यवस्था करेंगे।

    सिरोही में सबसे पहले और शिवगंज में आखिरी में होगा शिविर
    जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले आगामी 5 फरवरी को पंचायत समिति सिरोही में शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद  19 फरवरी को पंचायत समिति पिंडवाड़ा, 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर, 4 मार्च को पंचायत समिति आबूरोड और 11 मार्च को पंचायत समिति शिवगंज में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं पूर्व में जारी ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा।

    News Desk

    Related Posts

    नदी किनारे के 152 गांवों में बदलेगा खेती का गणित, धान के साथ बढ़ेंगे आय के नए विकल्प….

    September 3, 2026

    कवर्धा मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले जिले के प्रथम छात्र हिमांशु को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फोन कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं….

    September 3, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक…..

    September 3, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में जल-क्रांति, समृद्ध किसान – सशक्त को कर रहा है साकार……

    September 3, 2026

    घरघोड़ा में इंजीनियर पर खाना, किराना सामान और मकान किराए का भुगतान नहीं करने का आरोप, तीन लोगों ने की शिकायत

    September 3, 2026

    अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई….

    September 3, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.