Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Mitchell Marsh: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल मार्श पीठ की चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं और इस सीज़न में उनके दोबारा खेलने की संभावना नहीं है. ऐसे में यह ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलने पर भी संदेह है. मिचेल मार्श ने एक कठिन सीज़न का सामना किया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्हें बाहर होना पड़ा था. उनकी जगह टीम में ब्यू वेबस्टर को शामिल किया गया था. भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल हो रहे थे. उन्होंने सात पारियों में 73 रन बनाए थे और गेंद से काफी कम योगदान दिया था.

    मिचेल मार्श की जगह किसे मिलेगा मौका
    मिचेल मार्श ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद 7 जनवरी को एकमात्र बीबीएल मैच खेला लेकिन फिर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा होने के लिए बीबीएल सीज़न के आखिरी तीन मैचों से आराम लिया था. लेकिन उनकी पीठ की समस्या गंभीर बनी हुई है और चयनकर्ताओं ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श की चोट को लेकर कहा है कि उनकी "पीठ के निचले हिस्से में दर्द है" लेकिन इसके अलावा बोर्ड ने कोई और जानकारी नहीं दी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान के अनुसार ,"मिशेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण आगामी ICC पुरुष चैंपियन ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है." "राष्ट्रीय चयन पैनल और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष मेडिकल टीम ने मार्श को उस चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया, जो रिहैब के दौरान पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकी."

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क हो सकते हैं विकल्प
    बयान में आगे बताया गया, "हाल के सप्ताहों में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया, जिसके कारण एनएसपी को मार्श के रिहैब की लंबी अवधि को पूरा करने के लिए लॉन्ग टर्म फैसला लेना पड़ा. मार्श को अब खेल में वापसी की योजना के तहत अतिरिक्त आराम और रिहैब से गुजरना होगा. एनएसपी उचित समय पर मार्श के रिप्लेसमेंट के फैसले को लेकर बैठक करेगी." मिचेल मार्श के बाहर होने से वनडे टीम पर अतिरिक्त दवाब आ गया है. मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई T20 टीम की अगुवाई करते हैं और पैट कमिंस के बाहर होने पर वह वनडे टीम की कप्तानी का जिम्मा भी संभालते हैं. इसके साथ ही टीम को अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ेगा. इस सीज़न की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ संघर्ष करने और अंतिम मैच तक बीबीएल में कमजोर प्रदर्शन के बावजूद जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मार्श के संभावित विकल्प हो सकते हैं.

    ऑस्ट्रेलिया के पास हैं कई विकल्प
    ऑस्ट्रेलिया की टीम में पहले से ही अतिरिक्त विकेटकीपर एलेक्स कैरी समेत कई बल्लेबाज मौजूद हैं और वह मार्श की जगह किसी अन्य ऑलराउंडर को चुन सकते हैं. विल सदरलैंड ने पिछले साल वनडे क्रिकेट खेला था और अगर उन्हें पीठ में चोट नहीं लगी होती तो वे सितंबर में यूके दौरे पर होते. वेबस्टर ने वनडे क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्हें बुलाया जा सकता है, जबकि कूपर कोनोली भी एक स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास पहले से ही चार बल्लेबाज हैं जो स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. कैमरून ग्रीन अनुपलब्ध हैं क्योंकि अक्टूबर में पीठ की सर्जरी के बाद उनका रिहैब जारी है.

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.