पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई होनी थी. लेकिन सुनवाई को टाल दिया गया. मिली जानकारी के मुताबिक पटना हाईकोर्ट के जज अरविंद सिंह चंदेल के छुट्टी पर रहने की वजह आज हेयरिंग नहीं हो पाएगी.
अभ्यर्थियों ने कल आयोग कार्यालय का किया था घेराव
बीते गुरुवार को बीपीएससी परीक्षा रद्द करवाने के लिए पटना में अभ्यर्थियों ने 8 घंटे तक प्रदर्शन किया. इस दौरान 3 बार अभ्यर्थियों और पुलिसकर्मियों में झड़प भी हो गई. सबसे पहले बीपीएससी कार्यालय के बाहर और फिर जदयू कार्यालय के बाहर.
गौरतलब है कि 16 जनवरी को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने 30 जनवरी से पहले बीपीएससी को एफिडेविट देने को कहा था. इसके साथ ही परीक्षा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था.
जिसके बाद प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज समेत कई अन्य ने याचिका दायर की. जिसमे कहा गया कि बीपीएससी 70वीं पीटी पुनर्परीक्षा ली जाए.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
