Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » भाजपा को मिल रही बढ़त , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग में निर्विरोध जीत
    छत्तीसगढ़

    भाजपा को मिल रही बढ़त , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग में निर्विरोध जीत

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा को मिल रही बढ़त , बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग में निर्विरोध जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रायपुर : नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन फार्म रद होने और प्रत्याशियों द्वारा नामांकन फार्म वापस लेने के बाद सियासत में खलबली मच गई है। कांग्रेस में पार्षद से लेकर महापौर के प्रत्याशी तक का नामांकन रद हो रहा है।

    परिणामस्वरूप कई जगहों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध पार्षद चुने जा रहे हैं। धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद होने के बाद कांग्रेस ने इसे सत्ता का दुरूपयोग करार दिया है।

    चुनाव से पहले यहां खिला कमल

    वहीं, भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ-फरेब के सहारे राजनीति करते हैं और गलत जानकारी देकर नामांकन फार्म भरने के चलते छंटाई के समय फंस रहे हैं। 31 जनवरी को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है। इससे पहले ही बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, दंतेवाड़ा और घटघोरा के पांच वार्डों में कमल खिल गया है।

    कांग्रेस के कई प्रत्याशी बाहर

    बता दें कि पिछली बार प्रदेश के ज्यादातर निकायों में कांग्रेस सबसे ताकतवर पार्टी रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार आने के बाद सत्ता से बाहर हो चुकी कांग्रेस के कई प्रत्याशी नामांकन फार्म की प्रक्रिया में ही चुनावी प्रतिस्पर्धा से बाहर हो जा रहे हैं।

    गोलछा की जगह पर तिलक हो सकते हैं महापौर प्रत्याशी

    धमतरी में कांग्रेस के महापौर पद के अधिकृत प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद होने के बाद अब कांग्रेस का अगला प्रत्याशी, बागी होकर नामांकन फार्म भरने वाले युवा नेता तिलक सोनकर हो सकते हैं।

    दरअसल, उन्होंने अपने नामांकन में निर्दलीय शब्द का उल्लेख न करके इंडियन नेशनल कांग्रेस भरा हुआ है। ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी को भी तिलक सोनकर को अपना प्रत्याशी बनाना पड़ सकता है।

    बिलासपुर में निर्विरोध पार्षद बने भाजपा के पटेल

    बिलासपुर के वार्ड नंबर-13 दीनदयाल नगर से कांग्रेस के श्याम पटेल का पर्चा रद होने के बाद भाजपा के नर्मदा पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए हैं। कांग्रेस ने इसे भीतरघात का मामला मानते हुए प्रत्याशी श्याम पटेल को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। आरोप है कि कांग्रेस प्रत्याशी ने जानबूझकर नामांकन में जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। यह वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित है।

    कोरबा और दुर्ग में भी यही हाल

    कोरबा के वार्ड नंबर-18 से भाजपा के नरेंद्र देवांगन भी निर्विरोध जीत गए। यहां कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसी तरह दुर्ग नगर निगम के वार्ड-21 में भी भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद चुनी गईं।

    कांग्रेस की मीरा सिंह ने आखिरी वक्त में नाम वापस ले लिया। यह वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित था और भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व पार्षद अरुण सिंह की मां विद्यावती सिंह को प्रत्याशी बनाया था।

    घटघोरा व बारसूर में भी निर्विरोध

    कटघोरा नगर पालिका परिषद से बीजेपी की शिवमती को सीधे वाकओवर मिला। वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस प्रत्याशी सीताबाई ने नामांकन ही दाखिल नहीं किया। दंतेवाड़ा की नगर पंचायत बारसूर के वार्ड नंबर-एक मंगलपोट पारा से भाजपा की गीता बघेल निर्विरोध पार्षद चुनी गई हैं।

    कांग्रेस से टिकट लेने वाली प्रिया पुजारी, जो गीता बघेल की रिश्तेदार भी हैं, ने आपसी सहमति से चुनाव से हाथ खींच लिया। इस वार्ड में लगातार चौथी बार निर्विरोध पार्षद चुने जाने की परंपरा कायम रही।

    News Desk

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026

    पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी, सीमेंट ब्रिक्स निर्माण इकाई स्थापित कर बने आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बने प्रेरणा….

    July 2, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर महीने प्रगति की समीक्षा के दिए निर्देश….

    July 2, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.