दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्लीवासियों को पत्र लिखा है. उन्होंने सभी 70 उम्मीदवारों का परिचय देते हुए उनके फोटो के साथ हर विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को पत्र लिखा है. इसमें दिल्ली के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा दिया गया है. विकसित भारत विजन 2047 का उल्लेख किया गया है. वोटरों से अपील की गई है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए दिल्ली की बड़ी भूमिका है. प्रधानमंत्री ने कहा कि BJP ऐसी दिल्ली बनाना चाहती है जो नई विश्व व्यवस्था के सापेक्ष महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो. दिल्ली में मेट्रो, एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया गया. एम्स का विस्तार किया गया. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया गया. भारत मंडपम, यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाए गए.
दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं- PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के युवाओं का भविष्य उज्ज्वल हो, यह प्रतिबद्धता है. वोटरों से अपील की है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं. दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरे जोर शोर के साथ प्रचार कर रही है.
दिल्ली में BJP पिछले 27 साल से सत्ता से दूर
दिल्ली में पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है. वहीं BJP दिल्ली में पिछले 27 साल से सत्ता से दूर है. BJP की पूरी निगाह इस बार राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करने पर है. दिल्ली के सियासी रण में BJP ने अपने दिग्गज नेताओं की पूरी फौज उतार दी है. सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद पीएम मोदी भी दिल्ली के सियासी रणभूमि में उतर गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे. द्वारका सेक्टर-14 में पीएम मोदी की जनसभा होगी. दिल्ली में इस बार लड़ाई सीधे BJP और AAP के बीच है. मगर कांग्रेस भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं.
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
