Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सुमित मिश्रा बने इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष
    राज्य

    सुमित मिश्रा बने इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुमित मिश्रा बने इंदौर के भाजपा नगर अध्यक्ष
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    श्रवण चावड़ा को मिली ग्रामीण की जिम्मेदारी

    इंदौर । लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंदौर शहर में नगर और जिला अध्यक्ष की घोषणा हो गई। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा बनाए गए हैं, जबकि जिले की जिम्मेदारी श्रवण चावड़ा को मिली है। दोनों ही युवा हैं। श्रवण पहले जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। शहर अध्यक्ष के लिए सुमित के अलावा दीपक जैन टीनू भी दौड़ में सबसे आगे थे। सुमित और टीनू दोनों ही कैलाश विजयवर्गीय खेमे से जुड़े हैं। विजयवर्गीय ग्रामीण में अपने कट्टर समर्थक चिंटू वर्मा को फिर से जिला अध्यक्ष नहीं बनवा सके। उन्हें दो साल पहले ही जिम्मेदारी मिली थी। माना जा रहा था कि वर्मा फिर से रिपीट हो सकते हैं। श्रवण चावड़ा को जिम्मेदारी देने में वीडी शर्मा की खास भूमिका रही।

    कुशल वक्ता हैं सुमित
    सुमित मिश्रा कुशल वक्ता हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी सक्रिय भूमिका में रहे हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। इंदौर जिले के शहर में ग्रामीण के अध्यक्ष युवा है। दोनों की उम्र 45 वर्ष से कम है। सुमित मिश्रा पिछली बार भी नगर अध्यक्ष पद के दावेदार थे और उनका नाम रायशुमारी में भी शामिल था। तब संगठन ने गौरव रणदिवे को भाजपा का नगर अध्यक्ष बनाया था। उनके कार्यकाल में इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते थे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सबसे बड़ी जीत भी उनके कार्यकाल में रही। भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि संगठन और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुझ पर जो भरोसा जताया है। उस पर वे खरा उतरेंगे। इंदौर में भाजपा की जड़े काफी मजबूत हैं, क्योंकि वरिष्ठ नेताओं ने इसे अपनी मेहनत से सिंचा है। मैं अपने कार्यकाल में भाजपा को इंदौर में और मजबूत करूंगा और संगठन की रीति नीतियों के हिसाब से फैसले लिए जाएंगे।

    News Desk

    Related Posts

    महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट……

    September 3, 2026

    विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 3, 2026

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.