Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक से मचाई तबाही
    खेल

    शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक से मचाई तबाही

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शार्दुल ठाकुर ने रणजी ट्रॉफी 2024-2025 में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक से मचाई तबाही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Shardul Thakur: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज  शार्दुल ठाकुर ने मेघालय के खिलाफ रणजी मैच में कमाल की गेंदबाजी कर एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 ग्रुप के आखिरी लीग मैच में मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लेकर तबाही मचाई। मुंबई के खिलाफ मेघालय की टीम ने 2 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाए। यह मुकाबला मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेला जा रहा है, जिसके पहले सेशन में ही शार्दुल विरोधी टीम के बैटर्स पर कहर बनकर टूटे। बता दें कि इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

    मेघालय के खिलाफ हैट्रिक लेकर मचाया कोहराम
    मुंबई के शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में मेघालय के ओपनर निशांत चक्रवर्ती को अपना शिकार बनाया। निशांत 4 गेंद का सामना करते हुए बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में अनिरुद्ध बी को बोल्ड किया। इसके बाद सुमित कुमार का कैच शम्स मुलानी ने लपका। ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने जसकीरत सिंह को बोल्ड किया। इस तरह शार्दुल ने हैट्रिक ली और तीनों ही बल्लेबाजों को खाता तक खोलने का मौका नहीं दिया।

    रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पांचवे गेंदबाज
    इस हैट्रिक के साथ ही शार्दुल ने रणजी ट्रॉफी में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह मुंबई के पांचवें बॉलर बन गए हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक ली। उनसे पहले यह कारनामा जहांगीर बेहरामजी खोत, उमेश नारायण, अब्दुल मूसाभाई, रॉयस्टन ने किया है। अगर बात करें मैच की तो मुंबई के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मेघालय की टीम 86 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने लंच ब्रेक तक 1 विकेट खोकर 6 रन बना लिए हैं। शार्दुल ने 4 विकेट, मोहित ने 3 विकेट, सिल्वेस्टर डिसूजा ने दो विकेट और शम्स मुलानी को 1 सफलता मिली।

    रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज

    • जहांगीर बेहरामजी खोत, मुंबई vs बड़ौदा – 1943/44.
    • उमेश नारायण कुलकर्णी, मुंबई vs गुजरात – 1963/64.
    • अब्दुल मूसाभाई इस्माइल, मुंबई vs सौराष्ट्र – 1973/74.
    • रॉयस्टन हेरोल्ड डायस, मुंबई vs बिहार – 2023/24.
    • शार्दुल ठाकुर, मुंबई vs मेघालय – 2024/25.
    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.