रांची: झारखंड सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों के लिए बुधवार को पुरस्कारों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने झारखंड राज्य उच्च शिक्षा पुरस्कार को मंजूरी दी। संयुक्त कैबिनेट सचिव राजीव रंजन ने बताया कि उच्च शिक्षा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।
पुरस्कार के रुप में मिलेंगे इतने रुपये
पुरस्कार की नौ श्रेणियां होंगी, जैसे झारखंड राज्य शोध रत्न। आदिवासी और गैर-आदिवासी भाषाओं के अलावा अर्थशास्त्र, सामाजिक विज्ञान, प्रायोगिक विज्ञान और आधारभूत विज्ञान में छात्रों को झारखंड राज्य शोध रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। श्रेणी में पहला पुरस्कार दो लाख रुपये, दूसरा पुरस्कार डेढ़ लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार एक लाख रुपये होगा। बैठक में मंत्रिमंडल ने कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी दी।
सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने दी थी खुशखबरी
इससे पहले अभी हाल में ही हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड कैबिनेट ने पेंशनभोगियों और सरकारी कर्मचारियों को फायदा पहुंचाने वाले बड़े फैसले लिए थे। कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी। बड़ी घोषणाओं में राज्य सरकार के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना को मंजूरी दी गई थी। इसके तहत कर्मचारियों और उनके आश्रितों को सामान्य बीमारियों के लिए सालाना 5 लाख रुपये और गंभीर बीमारियों के लिए 10 लाख रुपये का कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
पेंशनभोगियों को मिलेगा बीमा योजना का लाभ
योजना का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को अपने वेतन से 500 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी भी चाहें तो इस बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे। पेंशनभोगियों को सालाना 6,000 रुपये एकमुश्त जमा करने होंगे। सरकार का कहना है कि इस योजना से करीब 1.75 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। वहीं करीब 2.75 लाख पेंशनभोगी भी इसका लाभ ले सकते हैं।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
