रांची: रांची में एक शिक्षक ने गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है. शिक्षक ने सारी मर्यादाएं पार करते हुए एक नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक ने छात्रा को एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर रोक लिया था. छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकतों की जानकारी परिजनों को दी. नाबालिग छात्रा जिस शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ती थी. उसे मैथ पढ़ाने के बहाने एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर शिक्षक ने अकेले रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की. छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा. नाबालिग छात्रा ने शिक्षक की अश्लील हरकते और मंशा को जान गई और किसी तरह से वो वहां निकले में कामयाब हो गई. शिक्षक गलत नीयत से छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा और कहा कि यह सामान्य बात है. इधर शिक्षक की गलत मंशा को भापते हुए नाबालिग छात्रा किसी प्रकार इंसान से हैवान बने शिक्षक के चुंगल से खुद को छुड़ाकर भागते हुए घर पहुंची. और परिजनों को शिक्षक के कुकर्मों की जानकारी दी.
टीचर ने छात्रा से की अश्लील हरकत
नाबालिक छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर द्वारा की गई अश्लील हरकत की सूचना मिलते ही गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपीय शिक्षक के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया. वहीं इसके साथ ही मामले की सूचना रांची के सदर थाना की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम शिक्षक सभी बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने पीड़ित छात्रा को यह कह कर रोक लिया कि तुम्हारी गणित की एक्स्ट्रा क्लास है. बाकी सभी बच्चों को घर जाने को कह दिया. सभी बच्चों के घर जाने के बाद नाबालिक छात्रा को अकेला पाकर आरोपी शिक्षक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा. गलत नीयत से छात्रा को छूने लगा, जोर जबरदस्ती शुरू कर दी. हालांकि छात्रा ने विरोध करते हुए खुद को आरोपी शिक्षक के चुंगल से छुड़ाते हुए भाग कर घर पहुंची और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. इससे आरोपी शिक्षा का कुकर्म सबके सामने आ गया और सदर थाने की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
