Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    राज्य

    दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतवंशी अपनी परिवार परंपरा से जहां काम करते हैं वहां निष्ठा का भाव रखते हैं। यही कारण है कि वे हर जगह एडजेस्ट हो जाते हैं। एडजेस्ट भी ऐसे जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के दूसरे दिन जापान में भारतवंशियों "फ्रैन्ड्स ऑफ एम.पी." को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन, ऑटो मोबाइल, टायर मेन्यूफैक्चरिंग एवं रेडिमेड गारमेंट के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर जापान में भारत के राजदूत सी.व्ही. जार्ज, एसीएस मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

    एक होते हैं सगे, एक होते हैं संबंधी

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भारतवंशी ही सगे संबंधियों को समझ सकते हैं। विदेश प्रवास के दौरान भी आप लोगों को सामने देखकर ऐसा लगता है जैसे हम सगे-संबंधियों के बीच आ गए हैं। हमारे देश में कोई भी उत्सव या समारोह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक उस समारोह में सगे- संबंधियों की उपस्थित न हो। मैं आपको म.प्र. में फरवरी में होने जा रहे औद्योगिक निवेश के भव्य समारोह जीआईएस के लिये आमंत्रित करने आया हूँ। विदेश में अनजान चेहरों के बीच जब हमवतन दिखाई देते हैं तो भारतीयता की विशेष अनुभूति होती है।

    प्राणियों में सद्भाव और विश्व का कल्याण हमारी संस्कृति

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम "धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो" की भावना को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं और यही वजह है कि हिन्दुस्तानी आपको हर देश में हर काम को निष्ठा के साथ करता हुआ मिल जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने इकबाल के शेर का जिक्र भी किया कि "कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी"… हम हर कठिनाई, हर चुनौती को मात देकर आगे बढ़ पाते हैं, यह हमारी विशेषता है।

    हम आगे बढ़ना चाहते हैं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि कभी हमने आक्रमण नहीं किया, कभी किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया। हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमें विश्व गुरू के मार्ग पर आगे चलना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। मैं कह सकता हूँ कि नेता तो पहले भी आते जाते रहे होंगे परंतु लोगों के मन में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन और विदेशी मंच पर उनके सम्मान को देखते हुए जिस विश्वास और दृढ़ता का भाव पैदा होता है, उस भाव से मन में गर्व की अनुभूति होती है।

    मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का आत्म-विश्वास

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में बसे भारतवंशियों और फ्रैंड्स ऑफ एमपी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। उन्होंने कोविड काल की चुनौतियों से पार पाने की सफलता का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और हमारी उपस्थिति सम्मानजनक बनी है, साथ ही भारतवंशियों का आत्म-विश्वास भी बढ़ गया है।

    सदेच्छा से संकल्प सिद्धि

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति उदात्त है, हम सदैव विश्व के कल्याण की बात करते हैं, भारतवंशी जहां भी रहते हैं वहीं के कल्याण में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अच्छा करने का संकल्प और हमारी सभी के प्रति सदेच्छा हमारी कार्यसिद्धि का साधन बन जाते हैं।

    उगते सूरज का देश है जापान

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान उगते सूरज का देश है। भारत और जापान के राष्ट्र ध्वज की समानता को उदधृत करते हुए उन्होंने कहा कि जापान के ध्वज के मध्य में उगते सूरज को चिन्हित किया गया है, वहीं भारत के ध्वज के मध्य 24 चक्र 24घंटे विकास को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां 50 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं। मैं उन सभी भारतवासियों से कह रहा हूँ कि जो यहां काम कर रहे हैं, जापान के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करते रहें। उन्होंने कहा कि कई देश भारत की परिवार और कुटुम्ब परम्परा को नहीं समझते। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की एकता का आधार है।

    प्रधानमंत्री की थाली और ताली की भाषा को सारे देश ने समझा

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व ही था जब कोरोना महामारी के काल में उन्होंने थाली और ताली बजवाकर कोरोना की गंभीर प्रवृत्ति का लोगों को आभास कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमारे आयडियल और अग्रणी नेता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की रफ्तार को लॉकडाउन के माध्यम से नियंत्रित कर देशवासियों को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि जापान और जर्मनी जैसे समृद्ध और विकसित देश कम मैनपावर के बावजूद अपनी देश प्रेम की भावना और मेहनत के बल पर दुनिया के आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न और समृद्ध देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हम आर्थिक दृष्टि से विकसित देशों की पंक्ति में पांचवें स्थान पर हैं।

    इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा ने कहा कि विगत एक वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक विकास के नवाचार किए और नए आयाम स्थापित किए हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वे रीजनल इन्डस्ट्रीज की अवधारणा को धरातल पर लेकर आए। विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूके, जर्मनी और जापान की यात्रा कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फ्रेंडस ऑफ मध्यप्रदेश के बीच मध्यप्रदेश गान "सुख का दाता सबका साथी, शुभ का यह संदेश है- मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है" की पंक्तियों के साथ जापान में बसे भारतवासियों को अपने देश और प्रदेश की मिट्टी की याद दिलाई।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.