Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    राज्य

    इंदौर: मेट्रो में लगेगा टाइम,और करना होगा इंतजार, स्टेशनों की तैयारियां अधूरी

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर: मेट्रो में लगेगा टाइम,और करना होगा इंतजार, स्टेशनों की तैयारियां अधूरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंदौर: इंदौर में मेट्रो के छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सेफ्टी ऑडिट चल रहा है। लेकिन छह किलोमीटर हिस्से में न तो बस्ती है और न ही कमर्शियल एरिया। इसके चलते यहां मेट्रो चलाना फिलहाल फायदे का सौदा नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो को पर्याप्त यात्री नहीं मिल पाएंगे। अगर एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे तक 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो चलेगी तो मेट्रो चलाने में फायदा हो सकता है। शहरवासियों को यहां मेट्रो आने के लिए डेढ़ साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हुए हैं। इसके बिना ट्रेन चलाना संभव नहीं है। 

    इसी साल होना था ट्रायल रन

    इसी साल 17 किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन होना था। डेढ़ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का ट्रायल रन किया था। तब अगला रन 17 किलोमीटर तक करने का लक्ष्य था, लेकिन इस हिस्से में आठ मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हो सके। इसके अलावा गांधी नगर से एयरपोर्ट तक का काम पूरा होने में आठ महीने से अधिक का समय लगेगा।

    सिंहस्थ के दौरान मेट्रो को मिलेंगे सबसे ज्यादा यात्री

    अगर एयरपोर्ट से रेडिसन चौराहे तक तीन साल के अंदर कमर्शियल रन शुरू हो जाता है तो सिंहस्थ मेले के दौरान मेट्रो को सबसे ज्यादा यात्री मिलेंगे। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना पांच लाख से ज्यादा यात्री इंदौर से होकर सिंहस्थ जाएंगे। तब ज्यादातर यात्री मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे शहरों से आने वाली ज्यादातर यात्री बसें कुर्मेड़ी बस स्टैंड पर रुकेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट से विजय नगर तक यात्री मेट्रो ट्रेन पकड़ सकेंगे। मेट्रो के 17 किमी रूट पर एयरपोर्ट और बस स्टैंड भी है। तीन साल बाद होने वाले सिंहस्थ मेले के दौरान सबसे ज्यादा यात्री मेट्रो से सफर करेंगे।

    अभी कोई फायदा नहीं

    पीडब्ल्यूडी के पूर्व चीफ इंजीनियर और इंदौर उत्थान के समन्वयक अजीत सिंह नारंग का कहना है कि अभी छह किमी हिस्से में मेट्रो चलाने से कोई फायदा नहीं होगा। रेडिसन तक मेट्रो ट्रैक और स्टेशन को कमर्शियल रन के लिए तैयार करना जरूरी है। टीसीएस, इंफोसिस और अन्य आईटी कंपनियों के प्रोफेशनल विजय नगर, एरोड्रम क्षेत्र में हैं। उनके लिए मेट्रो काफी सुविधाजनक होगी।

    छह किलोमीटर में होगा कमर्शियल रन

    मेट्रो का कमर्शियल रन एक-दो महीने में होने वाला है। इसके लिए सेफ्टी ऑडिट के लिए अफसरों की टीम इंदौर आ चुकी है। मेट्रो स्टेशन, मेट्रो ट्रैक और अन्य कार्यों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को मेट्रो संचालन की अनुमति मिल जाएगी। फिलहाल छह किलोमीटर के हिस्से में ट्रायल रन होगा। मेट्रो डिपो से टीसीएस चौराहे तक तीन मेट्रो स्टेशन भी पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं।

    अब शुरू होगा अंडरग्राउंड मेट्रो का काम

    नाथ मंदिर से एरोड्रम रोड तक अंडरग्राउंड मेट्रो का काम होना है। इसके लिए टेंडर जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। इस हिस्से में आठ अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक तैयार होने में पांच साल लग सकते हैं।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट

    March 5, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में ईनामी नक्सली ढेर

    March 5, 2026

    लक्ष्मी वर्मा ने विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की

    March 5, 2026

    MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी

    March 5, 2026

    अग्निवीर भर्ती रैली, 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    March 5, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर

    March 5, 2026

    NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

    March 5, 2026

    गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.