रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07091/07092 विकाराबाद-गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 07091 विकाराबाद-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07091 विकाराबाद-गया कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 18 फरवरी 2025 (मंगलवार) को विकाराबाद स्टेशन से दोपहर 15.45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 08.50 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 09.00 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07092 गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07092 गया-विकाराबाद कुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 20 फरवरी 2025 (गुरुवार) को शाम 19.45 बजे गया स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 15.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 08.30 बजे विकाराबाद स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में लिंगमपल्ली, चारलापल्ली, जंगांव, काजीपेट जंक्शन, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, बेलमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 3 सामान्य श्रेणी, 6 शयनयान श्रेणी, 6 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 2 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी) के डिब्बे सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
