Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    मनोरंजन

    ‘इमरजेंसी’ की कमाई को लगा झटका, दूसरे मंडे पर बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘इमरजेंसी’ की कमाई को लगा झटका, दूसरे मंडे पर बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय इतिहास के सबसे विवादास्पद और संवेदनशील युगों में से एक आपातकाल लगाए जाने की घटना पर बेस्ड कंगना रनौत की पॉलिटिकल ड्रामा 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को  सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. विवादों में घिरे रहने और राम चरण की 'गेम चेंजर' और अजय देवगन की 'आजाद' जैसी फिल्मों से कड़े मुकाबले के बावजूद, कंगना रनौत स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक परफॉर्म किया है. चलिए यहां जानते हैं 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है.

    'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन कितनी की कमाई?
    कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' की धीमी शुरुआत हुई थी लेकिन फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर अच्छी कमाई की. इसके बाद पहले हफ्ते में भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत रखी और हर दिन एक करोड़ के करीब कलेक्शन भी किया. लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद 'इमरजेंसी' की कमाई लाखों में सिमट गई थी लेकिन फिर यू टर्न लेते हुए गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना रनौत की फिल्म की कमाई में तेजी देखी गई. हालांकि दूसरे मंडे एक बार फिर 'इमरजेंसी' के कारोबार का ग्राफ नीचे लुढ़क गया है. इन सबके बीच कंगना की फिल्म की अब तक की कमाई की बात करें तो 
    'इमरजेंसी' ने 2.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी.

    – इसके बाद फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई 14.3 करोड़ रुपये रही.
    – वहीं 8वें दिन 'इमरजेंसी' ने 40 लाख का कारोबार किया
    – 9वें दिन फिल्म का कलेक्शन 85 लाख रुपये रहा.
    – 10वें दिन 'इमरजेंसी' ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए.
    – वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.
    – रिपोर्ट के मुताबिक 'इमरजेंसी' ने रिलीज के 11वें दिन महज 20 लाख का कलेक्शन किया है.
    – इसी के साथ 'इमरजेंसी' की 11 दिनों की कुल कमाई अब 16.90 करोड़ रुपये हो गई है.

    दूसरे मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'इमरजेंसी'
    'इमरजेंसी' की कमाई में गणतंत्र दिवस के मौके पर बेशक उछाल देखा गया लेकिन दूसरे मंडे ये बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसके लिए चंद लाख कमाना मुश्किल हो गया. फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए लग रहा है कि ये तीसरे वीकेंड तक 20 करोड़ का आंकड़ा तो छू लेगी लेकिन इसके लिए आधी लागत निकालना भी मुश्किल लग रहा है. गौरतलब है कि 'इमरजेंसी' को 60 करोड़ की लागत में बनाया गया है और ये अभी तक अपनी कमाई का मुश्किल से 28 फीसदी ही कमा पाई है. ऐसे में ये फिल्म भी कंगना की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होती नजर आ रही है. बता दें कि पिछले 10 सालों में कंगना की ये 11वीं फ्लॉप फिल्म होगी.

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026

    क्या 52 साल की Malaika Arora 31 साल के टीवी स्टार को डेट कर रही हैं?

    March 27, 2026

    रिलीज से 10 दिन पहले, Dhurandhar 2 ने सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड बनाया

    March 9, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    बारिश का अलर्ट : चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील, मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही पहुंचे धाम

    May 12, 2026

    नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

    May 12, 2026

    कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन

    May 12, 2026

    तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान

    May 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.