रायपुर
छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस ने सोमवार को राज्य में सभी 10 महापौर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राज्य में अगले महीने अन्य नगरीय निकायों के साथ महापौर पद के लिए मतदान होगा। वहीं, बीजेपी ने गणतंत्र दिवस के दिन ही अपने महापौर के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा कर दी है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी ने निवर्तमान महापौर डॉक्टर अजय तिर्की को अंबिकापुर से, पूर्व विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल को चिरमिरी से, दीप्ति प्रमोद दुबे को रायपुर से, दो बार की पूर्व पार्षद प्रेमलता पोषण साहू को दुर्ग से, प्रमोद नायक को बिलासपुर से और ऊषा तिवारी को कोरबा से चुनाव मैदान में उतारा है।
इन प्रत्याशियों को मिले टिकट
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रभारी महासचिव (संगठन और प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू जगदलपुर में महापौर पद के लिए पार्टी के उम्मीदवार हैं। निवर्तमान महापौर जानकी काटजू रायगढ़ में, निखिल द्विवेदी राजनांदगांव में और विजय गोलछा धमतरी में महापौर पद के उम्मीदवार हैं।
पढ़े लिखे कैंडिडेट्स को दिया मौका
अंबिकापुर नगर निगम चुनाव में पार्टियों ने पढ़े लिखे कैंडिडेट्स को मौका दिया है। इसमें दो बार महापौर रह चुके डॉक्टर अजय तिर्की ने 2014-15 में पहली बार महापौर का चुनाव जीता था। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रामानुजगंज सीट से मैदान में उतारा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। डॉ अजय तिर्की एमबीबीएस और एमएस आर्थो की पढ़ाई कर चुके हैं।
पति की जगह पत्नी को दिया मौका
डॉक्टर विनय जायसवाल पिछली विधानसभा (2018-2023) में मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से विधायक थे। उनकी पत्नी कंचन जायसवाल चिरमिरी नगर निगम से महापौर हैं। रायपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए मैदान में उतरीं दीप्ति दुबे रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर और निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद दुबे की पत्नी हैं। पार्टी ने 40 नगर पालिका परिषदों और 102 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा की।
बीजेपी ने एक दिन पहले जारी की लिस्ट
प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी ने एक दिन पहले यानी रविवार के दिन सभी 10 महापौर पदों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी की तरफ से प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने जीत की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की गारंटी योजनाओं से बीजेपी को सभी नगर निगमों में सफलता मिलेगी।
चुनाव कार्यक्रम की रूपरेखा
10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नागरिक निकायों के चुनाव 11 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17, 20 और 23 फरवरी को तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़June 28, 2026हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह….
छत्तीसगढ़June 28, 2026कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा….
छत्तीसगढ़June 28, 2026प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य, पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान…..
छत्तीसगढ़June 28, 2026‘मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच, रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा….
