दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने पत्र लिखकर मांग की है कि पीएम मोदी ऐलान करें कि किसी भी अमीर आदमी का लोन माफ नहीं होगा. माफ करना है तो किसानों के लोन, मिडिल क्लास के होम लोन माफ करें. इस पैसे से मिडिल का बहुत फायदा होगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने हिसाब लगाया है, अगर लोन माफ न किया जाए तो टैक्स की दरें आधी हो जाएंगी. 12 लाख सालाना कमाने वाला व्यक्ति अपनी सैलरी टैक्स में देता है, ये मिडिल क्लास का दुख है."
छात्रों के लिए अरविंद केजरीवाल ने की थी ये मांग
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक दांव खेलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें इस बात का जिक्र किया था कि दिल्ली मेट्रो में छात्रों के लिए किराया 50 प्रतिशत तक माफ कर देना चाहिए. अरविंद केजरीवाल ने अपनी चिट्ठी में जिक्र किया कि दिल्ली मेट्रो में केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों का हिस्सा है और जल्द ही दिल्ली सरकार बसों में छात्रों के लिए यात्रा मुफ्त करने की योजना बना रही है. इसी कड़ी में मेट्रो में भी योजना लागू की जाए.
मेट्रो में छात्रों को 50% छूट देने का प्रस्ताव
अपनी चिट्ठी में अरविंद केजरीवाल ने लिखा था, "प्रधानमंत्री जी, मैं दिल्ली के स्कूल और कॉलेज के छात्रों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं. दिल्ली के छात्र अपने स्कूल अथवा कॉलेज तक आने-जाने के लिए बड़े पैमाने पर मेट्रो पर निर्भर हैं. छात्रों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए मैं दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 प्रतिशत की रियायत देने का प्रस्ताव रखता हूं." उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच 50:50 सहयोग की परियोजना है. इसलिए इस पर होने वाले खर्च को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार आधा-आधा वहन करें. हमारी ओर से हम छात्रों के लिए बस यात्रा पूरी तरह से मुफ्त करने की योजना बना रहे हैं. मुझे पूरी उम्मीद है कि आप इस प्रस्ताव से सहमत होंगे.
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
