शहनाज गिल की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, उनका अपना अलग ही फैन बेस है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बर्थ डे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की। इन तस्वीरों में वह केक काटते हुए, अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन के अंदाज में दिखी।
अली गोनी के अलावा कई दोस्तों ने विश किया
शहनाज ने इंस्टाग्राम पर जन्मदिन मनाते हुए जो तस्वीर साझा की है, उसके साथ कैप्शन लिखा है- ‘हैप्पी बर्थ टू मी’। वहीं शहनाज के दोस्तों और फैंस ने भी उन्हें जन्मदिन पर विश किया है। इन बर्थ डे विशेज को शहनाज के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में लगाया है। शहनाज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों में अली गोनी, माही विज, अवनीत कौर, एकता कपूर और सोफी चौधरी जैसे कई सेलिब्रिटीज शामिल रहे।
फैंस ने भी दिए रिएक्शन
शहनाज की पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया, उन्हें बर्थ डे विश किया। एक सोशल मीडिया यूजर लिखता है- ‘ हैप्पी बर्थ डे शहनाज, ईश्वर आपको खुश रखे।’ किसी फैन ने शहनाज को क्वीन लिखते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।
ये हैं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
शहनाज गिल के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह एक पंजाबी फिल्म ‘इक कुडी’ शूटिंग कर रही हैं। इससे जुड़ा अपडेट वह अपने इंस्टाग्राम पेज पर देती रही हैं। हाल ही में शहनाज ने रैपर सिंगर हनी सिंह के साथ भी एक म्यूजिक वीडियो किया है, इसे काफी पसंद किया गया है।
बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं
शहनाज पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग और सिंगिंग करती रही हैं। हिंदी फिल्माें में उनके लिए राह ‘बिग बॉस 13’ के कारण खुली थी। वह इस रियालिटी शो में बतौर प्रतियोगी शामिल हुई। यहां उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से भी हुई। दोनों के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री, कनेक्शन बन गया था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों साथ नजर आए। ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज काफी समय तक सदमे में रही, इससे उबरने में एक्ट्रेस को बहुत समय लगा। अब शहनाज अपनी जिंंदगी में आगे बढ़ रही हैं।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
