आगामी 24- 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए निवेशकों को देंगे आमंत्रण
नए दौर में पीएम मोदी के नेतृत्व में न केवल देश, बल्कि मध्यप्रदेश भी बढ़ रहा है आगे
– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जापान दौरे के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए हमारे सभी वर्गों के लिए खासकर के महिला, गरीब, किसान, युवाओं के रोजगार के लिए लगातार हमारी सरकार अभियान चला रही है।
उन्होंने कहा कि निजी सेक्टर में, सरकारी सेक्टर में औद्योगीकरण में, पशुपालन में हर क्षेत्र में व्यक्ति को अपने रोजगार के साधन मिलें, उसके आय की, घर की उसकी क्षमता बढ़े। ऐसे में हमारे प्रयास में मुझे इस बात का संतोष है कि लगातार किए गए साल भर के प्रयास के आधार पर कई सारे सेक्टर में मध्य प्रदेश बहुत अच्छी प्रगति से आगे बढ़ रहा है। मैं आज जापान जा रहा हूं तो मुझे इस बात का पूरा भरोसा है जापान टेक्नोलॉजी को लेकर भी और जापान आर्थिक दृष्टि से मध्य प्रदेश के साथ जुड़कर के कई सारे सेक्टर में काम करने वाला है ग्लोबल इन्वेस्टर करने वाला है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 24- 25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी उस दृष्टि से निमंत्रण भी दूंगा। मुझे इस बात का संतोष है कि हमारे अपने मध्य प्रदेश की क्षमता, युवाओं की योग्यता, उनकी बुद्धिमत्ता, उनके अपने रोजगार के अवसर तलाशने में सरकार पूरी मदद कर रही है और हम ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे, मप्र को आगे बढ़ाएंगे, सभी को काम दिलाएंगे। मेरी अपनी ओर से सभी युवाओं को एक तरह से आश्वस्ती भी है कि आइए, नए दौर में चलिए, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल देश बल्कि मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। मेरी अपनी ओर से बधाई।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
