Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद
    मनोरंजन

    मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक, अपनाया रेखा का आइकॉनिक लुक, फैंस को दिलाई रेखा की याद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सितंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने अभी तक अपनी नन्ही परी का चेहरा तो नहीं दिखाया है, लेकिन दुनिया को नाम जरूर बता दिया है। दीपिका-रणवीर ने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा है। बेटी के जन्म के बाद से ही दीपिका का पूरा ध्यान अपनी बेटी की परवरिश पर है और इन दिनों वह काम से दूर हैं। वह पब्लिक में भी कम ही नजर आती हैं। लेकिन अब मां बनने के बाद दीपिका पहली बार रैंप पर नजर आईं।

    चर्चा में दीपिका पादुकोण का लुक

    दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची के लिए रैंप वॉक किया। सब्यसाची की 25वीं सालगिरह पर दीपिका ने मशहूर डिजाइनर के लिए रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं दीपिका के लुक को देखने के बाद फैंस उनकी तुलना बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा से कर रहे हैं।

    मां बनने के बाद दीपिका का पहला रैंप वॉक

    दरअसल, दीपिका ने सब्यसाची की 25वीं सालगिरह के शो के लिए मोनोक्रोमैटिक व्हाइट टेलर्ड पैंट, व्हाइट शर्ट और ट्रेंच कोट पहना था। उनके इस लुक को नेकलेस, रूबी-डायमंड चोकर और क्रॉस पेंडेंट ने पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने हेडबैंड पहना था। दीपिका ने चश्मा और ब्लैक लेदर ग्लव्स पहनकर रैंप वॉक किया। दीपिका के इस लुक को देखकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना रेखा से करने लगे।

    दीपिका के लुक की रेखा से तुलना

    दरअसल, सुपरस्टार रेखा को कई बार एयरपोर्ट पर ऐसे लुक में स्पॉट किया गया है। अब जब दीपिका ने ऐसे ही लुक के साथ रैंप वॉक किया तो फैन्स खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए। कई लोगों ने दीपिका की तुलना रेखा से की और उनके लुक को देखकर खुशी भी जताई। कई लोगों ने तो यहां तक ​​कह दिया कि दीपिका को देखने के बाद उन्हें पहचानने में थोड़ा वक्त लगा कि ये दीपिका हैं या रेखा।

    दुआ का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया

    आपको बता दें, दीपिका पादुकोण 8 सितंबर को मां बनीं। उन्होंने सितंबर में बेटी दुआ को जन्म दिया, जिसके कुछ दिनों बाद कपल ने बेटी के नाम का खुलासा किया। दीपिका-रणवीर ने मुंबई में पैपराज़ी के लिए एक पार्टी भी रखी थी, जिसमें उन्होंने पैपराज़ी को बेटी का चेहरा दिखाया, लेकिन बेटी की तस्वीरें और वीडियो न लेने की गुज़ारिश की।

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.