उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हुआ। शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो चकनाचूर हो गया। ससुराल से लौट रहे ऑटो चालक और उसकी बेटी की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मां-बेटे की हालत गंभीर है। हादसे से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस-प्रशासन ने किसी तरह लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। हादसा एमआर-5 रोड पर हुआ।
कार नाले में गिरी, ऑटो चकनाचूर
जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30), बेटे अरिल और 6 महीने की बेटी अनाविया के साथ टोफन स्थित अपने ससुराल गया था। शुक्रवार देर रात परिवार ऑटो से घर लौट रहा था। एमआर-5 रोड पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जीशान और उसकी पत्नी सड़क पर गिर पड़े। बच्चे ऑटो में ही फंस गए।
लोगों ने जाम लगाया
हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। चारों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने जीशान और उसकी 6 माह की बेटी को मृत घोषित कर दिया। मां शहाना और बेटे आरिल की हालत गंभीर है। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर सुनते ही एमआर-5 के आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोग भड़क गए। लोगों ने शनिवार सुबह सड़क जाम कर दी।
स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पहले भी मौतें हो चुकी हैं। लगातार मांग के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए। लोगों का कहना है कि संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएं। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम हटाया गया।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
