जालंधर में कस्बा फिल्लौर के गांव छोकरां में 22 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने से नौजवान की मौत हुई है। शव गांव के रास्ते पर खेत से मिला। पास ही नशे का इंजेक्शन भी पड़ा मिला है। युवक लाडोवाल के पास एक गांव से इंजेक्शन लेकर आया था।
इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके के बहुत से युवक वहां नशा लेने जाते है। इलाके में सब्जी और अन्य सामान की आड़ में नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में नशे का धंधा करवाया जाए।
थाना लाडोवाल की प्रभारी एसआई गुरशिंदर कौर ने कहा कि लाडोवाल क्षेत्र में जो भी तस्कर नशा बेचता पकड़ा गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस टीमें जगह-जगह नाके लगाकर दिन रात नशा तस्करों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान के लिए आसपास के एरिया में पता लग रहे हैं। लोगों की शिकायतों पर लगातार कार्रवाई कर पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ा भी है।
Author Profile
Latest entries
राज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
राज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
राज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
राज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
