Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » महाकुंभ 2025: सुरेश रैना और परिवार ने प्रयागराज में संगम स्नान कर आशीर्वाद लिया
    धर्म

    महाकुंभ 2025: सुरेश रैना और परिवार ने प्रयागराज में संगम स्नान कर आशीर्वाद लिया

    News DeskBy News DeskJanuary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाकुंभ 2025: सुरेश रैना और परिवार ने प्रयागराज में संगम स्नान कर आशीर्वाद लिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महाकुंभ का हिस्सा बनाने के लिए गुरुवार को क्रिकेटर सुरेश रैना अपनी पत्नी प्रियंका व दोस्तों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने संगम स्नान कर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। दिल्ली से विमान से सीधे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे रैना कार से आगे बढ़े।एयरपोर्ट रोड की साज-सज्जा देखकर वह अभिभूत हो गए। स्तंभों में भगवान शिव के 108 नामों को देखकर उन्होंने कार रुकवाई और प्रणाम किया। वह बोले कि इतना दिव्य और भव्य दृश्य महाकुंभ के बाहर है, अंदर की दिव्यता तो शब्दों में वर्णित ही नहीं हो सकती।

    पीएम मोदी और सीएम योगी की सुरेश रैना ने की तारीफ
    पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरेश रैना ने बेहतर प्रबंधन व व्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की। महाकुंभ के आयोजन को लेकर सुरेश रैना ने सबको शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने कहा कि यहां जो दर्शन करने आ रहे हैं, सबको बहुत-बहुत बधाई।
    पत्‍नी और दोस्‍तों संग संगम स्‍नान करने पहुंचे थे सुरेश रैना

    सुरेश रैना ने महाकुंभ में संगम में नौका विहार का आनंद लिया
    उन्‍होंने कहा क‍ि हमारे उत्तर प्रदेश में यह अद्वितीय आयोजन भारत सरकार और योगी सरकार ने किया है। मैं भी उसका दर्शन करने के लिए आया हूं। मैं अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ यहां आया हूं। मैंने संगम में पत्नी के साथ नौका विहार का आनंद ल‍िया। यह कर के मुझे बहुत अच्छा लगा।
    की महाकुंभ आने की तारीख हो गई फाइनल, लगाएंगे डुबकी, करेंगे त्रिवेणी की पूजा और आरती

    सुरेश रैना बोले- महाकुंभ आकर बहुत अच्‍छा लगा
    सुरेश रैना ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा क‍ि यहां आकर बहुत शानदार अनुभव रहा है। मैं प्रार्थना करता हूं कि बाबा सबको आशीर्वाद दें। हम यहां नहाएंगे तो और अच्छा लगेगा। उत्तर प्रदेश तो हमारी कर्मभूमि है। यहां से जब दर्शन कर वापस जाएंगे तो और भी शानदार लगेगा।

    रैना को हिंदू होने पर गर्व
    आपको बता दें क‍ि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सनातन संस्कृति के प्रति अपने समर्पण को सुरेश रैना ने दर्शाया हो। वह कई बार कह चुके हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। वह कश्मीरी ब्राह्मण हैं और पूजा पाठ करते हैं।महादेव की पूजा करते हैं 
    सुरेश रैना बजरंगबली के भक्त हैं और जब तक जिंदा हैं, महादेव की पूजा करते रहेंगे। सुरेश रैना कहते हैं कि वह विश्व कप मैच से पहले महामृत्युंजय मंत्र सुनते थे और हनुमान चालीसा का पाढ़ करते थे।

    News Desk

    Related Posts

    Aaj Ka Panchang 15 February 2026: आज है महाशिवरात्रि, जानें जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और 15 फरवरी का संपूर्ण पंचांग

    February 15, 2026

    15 February 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि का दिन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें मेष से मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

    February 15, 2026

    Aaj Ka Panchang 11 February 2026: आज है फाल्गुन माह की नवमी तिथि, जानें बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 11, 2026

    Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: क्या कहती है आज आपकी राशि? जानिए !

    February 11, 2026

    Aaj Ka Panchang 10 February 2026: आज है फाल्गुन माह की अष्टमी तिथि, जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

    February 10, 2026

    10 February 2026 Ka Rashifal: इन राशियों की आज होगी छप्पर फाड़ कमाई, हनुमान जी की कृपा से दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, पढ़ें दैनिक राशिफल

    February 10, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.