Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सारा संग डेटिंग रूमर्स पर अर्जुन बाजवा ने की खुलकर बात, कहा- मुझे फर्क नहीं….
    मनोरंजन

    सारा संग डेटिंग रूमर्स पर अर्जुन बाजवा ने की खुलकर बात, कहा- मुझे फर्क नहीं….

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सारा संग डेटिंग रूमर्स पर अर्जुन बाजवा ने की खुलकर बात, कहा- मुझे फर्क नहीं….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सारा अली खान की इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं. हिंदू धर्म में अपनी खास मान्यता रखने वाली सारा को पिछले साल मॉडल-एक्टर अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ केदारनाथ में देखा गया था. इसके बाद दोनों की राजस्थान की पोस्ट वायरल होने लगी. जहां से दोनों के डेटिंग की अफवाहों ने जन्म लिया. फैंस के मन में एक ही सवाल है कि क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं? 

    हाल ही में खुद अर्जुन प्रताप बाजवा ने इन सवालों को जवाब देते हुए इन अफवाहों पर सफाई पेश की. अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि वो इस तरह की चर्चाओं से परेशान नहीं होते. उन्होंने कहा, 'लोगों का काम है बातें करना. मैं अपने काम पर ध्यान देता हूं. इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'. उन्होंने इन डेटिंग अफवाहों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया. सारा और अर्जुन के रिश्ते की चर्चा अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी. जब दोनों केदारनाथ में साथ देखे गए थे. 

    सारा पहले भी कई बाद केदारनाथ के दर्शन कर चुकी हैं. उनके लिए ये जगह खास मायने रखती है. क्योंकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भी 2018 में 'केदारनाथ' फिल्म से ही की थी. इसके अलावा वे भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं. केदारनाथ के बाद दिसंबर 2024 में सारा और अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पोस्ट शेयर किए, जिनसे ये अंदाजा लगाया गया कि दोनों साथ में राजस्थान में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर और बातें होने लगीं. 

    कौन हैं अर्जुन प्रताप बाजवा?
    अर्जुन प्रताप बाजवा एक मॉडल और एक्टर हैं. उन्होंने 'बैंड ऑफ महाराजा' फिल्म में काम किया है. साथ ही वे एमएमए फाइटर भी हैं और 'सिंह इज़ ब्लिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में असिस्ट कर चुके हैं. वे राजनेता फतेह जंग सिंह बाजवा के बेटे हैं. वहीं, अगर सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिनमें अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' के अवाला 'मेट्रो इन दिनो' में भी नजर आएंगी, जिनको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

    News Desk

    Related Posts

    जेलर 2 में ऋतिक रोशन की एंट्री! कैमियो को लेकर तेज हुई चर्चा, चेन्नई पहुंचने की खबरों से बढ़ा सस्पेंस

    June 23, 2026

    ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

    May 15, 2026

    33 साल बाद लौटेगा ‘बल्लू बलराम’, खलनायक 2 से फिर मचेगा सिनेमाई तूफान!

    April 27, 2026

    भूत बांग्ला’ बॉक्स ऑफिस दिन 6: मंगलवार के उछाल के बाद अक्षय कुमार की फिल्म ने बुधवार को ₹6.15 करोड़ कमाए

    April 23, 2026

    Good Omens का फिनाले ट्रेलर आया: माइकल शीन और डेविड टेनेंट की वापसी

    April 16, 2026

    Viral video: Priyanka Chopra ने महावीर जयंती पर स्वर्ण मंदिर में सेवा के तहत बर्तन धोए

    April 1, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.