Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से मुलाकात करने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल
    छत्तीसगढ़

    कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से मुलाकात करने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कवासी लखमा और देवेंद्र यादव से मुलाकात करने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बघेल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग मामलों में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद वरिष्ठ नेता कवासी लखमा और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव से मुलाकात की.

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे विधायक साथी कवासी लखमा और देवेंद्र यादव, दोनों से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने कहा कि कवासी लखमा और देवेंद्र यादव को जबरदस्ती फंसाया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि उनके खिलाफ जो आवाज उठाएगा, उसका मुंह बंद कराना है. कवासी लखमा का कोई दोष तो है नहीं, उसको जबरदस्ती अंदर कर दिए हैं. चुनाव आया है, इस कारण से ऐसा कर रहे हैं.

    बता दें कि भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा को शराब घोटाले में रायपुर जेल में कैद हैं. ईडी की स्पेशल कोर्ट ने 21 जनवरी को हुई सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था. कोर्ट में पेशी के दौरान कवासी लखमा ने कहा था कि मैं निर्दोष हूं. मुझे फंसाया जा रहा है. मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.

    चार महीने से जेल में हैं देवेंद्र यादव
    वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त 2024 से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं. बलौदाबाजार पुलिस ने मामले में उन्हें पूछताछ के लिए चार बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन विधायक के हर बार बयान देने से मना करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था.

    News Desk

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    Raigarh Bike Mobile Theft Crime News: “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस को सफलता, निगरानी बदमाश महेश पैंकरा के बाद यू-ट्यूबर विकास चौहान गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh Land Scam Patwari Rakesh Sai Arrested: कापू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन बेचने वाला फरार पटवारी गिरफ्तार

    September 2, 2026

    Raigarh SP Stuck In Traffic Jampali Mine Gharghoda: चौबे यूनियन की कथित अवैध लाइन पर उठे सवाल, घरघोड़ा पुलिस ने 6 ट्रकों पर दर्ज की FIR

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.