Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    कर्मवीर योजना के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, पीड़ितों ने गृहमंत्री से लगाई मदद की गुहार

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कर्मवीर योजना के नाम पर बेरोजगारों से ठगी, पीड़ितों ने गृहमंत्री से लगाई मदद की गुहार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। पहले फर्जी कंपनी बनाकर सिक्योरिटी मनी लेकर बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी पर लगाया गया। इसके बाद गांव-गांव जाकर महिलाओं का समूह बनाया गया। समूह के जरिए महिलाओं से बचत योजना के नाम पर लाखों रुपए जमा कराए गए। रकम लौटाने से पहले ही दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इसकी शिकायत पर पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

    नौकरी के बदले ली मोटी रकम

    पुलिस के मुताबिक पुरानी बस्ती इलाके में भैया तालाब के किनारे सुभाष नगर में सत्यकाम फाउंडेशन का दफ्तर खोला गया था। दफ्तर में अलग-अलग जिलों के बेरोजगार युवक-युवतियों को कर्मवीर भर्ती योजना के नाम पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया। नौकरी के एवज में किसी से 20 हजार तो किसी से 30 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी के नाम पर लिए गए। इसके बाद उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी दिए गए।

    ये हैं कंपनी के डायरेक्टर

    सत्यकाम फाउंडेशन मुख्य रूप से मधुबनी, बिहार का रहने वाला है। इसके डायरेक्टर बी कुमार, पीके निराला, आरएस पासवान, मोहम्मद मुकर्रम रजा, मोहम्मद रजा हैदर व अन्य हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने इसी तरह से और भी कंपनियां बना रखी हैं। इसके जरिए वे अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

    गांव-गांव भेजकर जमा करवाया पैसा

    संचालकों ने नौकरी ज्वाइन करने वाले युवक-युवतियों से एजेंट बनकर गांव-गांव जाकर महिला समूह बनाने को कहा। इसके बाद उस समूह की महिलाओं से बचत के लिए कंपनी के बैंक खाते में पैसा जमा करने को कहा। जमा की गई रकम पर 6 से 18 फीसदी सालाना ब्याज देने का दावा किया गया। इसके चलते कई महिला समूहों के जरिए महिलाओं ने बड़ी रकम जमा करवाई। कई महिला समूहों ने 5-5 लाख रुपए तक जमा करवाए हैं। इस तरह आरोपियों ने लाखों रुपए अपने बैंक खातों में जमा करवाए हैं।

    ब्याज नहीं मिलने से दफ्तर बंद: बचत योजना के तहत पैसा जमा करने वाली महिला समूहों को समय पर ब्याज की राशि नहीं मिली। इसके बाद महिलाओं ने एजेंटों से पैसे की मांग की। इसके बाद जब एजेंट कंपनी के रायपुर स्थित मुख्य दफ्तर पहुंचे तो दफ्तर बंद मिला। करीब 5 महीने से कंपनी के डायरेक्टर दफ्तर बंद कर फरार हो गए थे। इसके बाद पीड़ित ममता राजवाड़े, बेगमति राजवाड़े, राजकुमार अग्रवाल, पद्मावती मानिकपुरी, गीतांजलि यदु, मनीषा सूर्यवंशी, हेमलता साहू आदि की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने कंपनी के डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.