Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » नहीं मान रहे युवा, दिखा रहे दुस्साहस, महाकाल मंदिर में अब भी बन रही रील
    राज्य

    नहीं मान रहे युवा, दिखा रहे दुस्साहस, महाकाल मंदिर में अब भी बन रही रील

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नहीं मान रहे युवा, दिखा रहे दुस्साहस, महाकाल मंदिर में अब भी बन रही रील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की सख्त हिदायतों के बावजूद भी फिल्मी गानों पर रील बनाने का चलन खत्म नहीं हो रहा है। महाकाल लोक और महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन तो करते हैं, लेकिन उसके बाद फिल्मी गानों पर रील बनाकर वायरल कर देते हैं, जिससे मंदिर की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कई बार यहां रील न बनाने की हिदायत दी है, लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालु नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। करीब नौ महीने पहले मंदिर परिसर में कुछ लड़कियां रील बना रही थीं। तभी ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो रील बनाने से मना किया तो वे विवाद करने लगीं और देखते ही देखते चार-पांच लड़कियों ने तीनों महिला सुरक्षा गार्डों से मारपीट शुरू कर दी। महाकाल थाना पुलिस ने मारपीट करने वाली नागदा की लड़कियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन इस कार्रवाई के बावजूद श्रद्धालु मानने को तैयार नहीं हैं। 

    दरअसल एक लड़की ने ये दिल तो प्यार मांगे है, सच्चा दिलदार मांगे है… गाने पर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। रील में लड़की सच्चा दिलदार मांगे है लाइन पर भगवान शिव की प्रतिमा की ओर इशारा कर रही है। इसी तरह दूसरा वीडियो महाकाल मंदिर परिसर का है। इसमें एक अन्य लड़की ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। लड़की ने एक फिल्मी गाने पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह परिसर में डांस करती नजर आ रही है।

    यह धार्मिक स्थल है, पर्यटन स्थल नहीं- महेश पुजारी

    मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के वीडियो बनाना उचित नहीं है। इससे पहले भी महाकाल मंदिर समिति रील बनाने वाली महिलाओं और युवतियों पर कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी मंदिर की मर्यादा का पालन नहीं किया जाता। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पं. महेश शर्मा ने कहा कि लोगों ने महाकाल लोक को पर्यटन स्थल समझ लिया है। जिस तरह से युवक-युवतियां अभद्र व्यवहार कर रहे हैं, वह बिल्कुल गलत है। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को गहन जांच करनी चाहिए और ऐसे वीडियो बनाने वालों पर भी नजर रखनी चाहिए।

    मोबाइल चेकिंग सख्ती से की जाएगी- सहायक प्रशासक

    महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि मोबाइल बैन के बाद प्रवेश द्वार पर मोबाइल रखने की सुविधा दी गई है। इसके बाद भी कई श्रद्धालु मोबाइल लेकर मंदिर में प्रवेश कर जाते हैं। भविष्य में और भी सख्त चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

    September 1, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.