Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
    राजनीती

    अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता, दादी और परदादा ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के कई  प्रयास किए थे। अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के 'संविधान गौरव अभियान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की। हाल ही राहुल गांधी ने 'इंडियन स्टेट' को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की।

    राहुल गांधी के 'इंडियन स्टेट' वाले बयान पर भड़के नड्डा
    जेपी नड्डा ने कहा, ''आज हमारे कांग्रेस नेता कहते हैं कि वो ''भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।'' उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है, न ही उनका इससे कोई लेना-देना है।राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और वो अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं।

    देश को पाखंडी लोगों से बचने की जरूरत: जेपी नड्डा
    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,"जैसा कि भारत अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है, हमें याद रखना चाहिए कि किसने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की, साथ ही किसने संविधान की रक्षा की और किसने बाबासाहेब के विचारों की रक्षा और उजागर करने का काम किया।उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को उन पाखंडी लोगों से सचेत और सावधान रहना चाहिए जो "संविधान के अंदर क्या है उसे जाने या पढ़े बिना इसकी प्रति लेकर घूमते रहते हैं"। दरअसल, राहुल गांधी अक्सर संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं। राहुल गांधी अक्सर भाजपा पर हमला करने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में संविधान की प्रति रखते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    बिहार के हायाघाट से राज़द का भावी प्रत्याशी, प्रदेश उपाध्यक्ष अपने ही दल को दे रहा गाली

    September 29, 2025

    बस्तर में भारी बारिश से जनजीवन तबाह, सरकार मुआवजा तुरंत दे : कांग्रेस

    August 28, 2025

    ‘भारत-ब्रिटेन एफटीए’ को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक

    July 25, 2025

    कमल हासन की संसद में एंट्री

    July 25, 2025

    90 करोड़ जलकर जल्द वसूली जाएगी वेलकम डिस्टलरी से

    July 14, 2025

    AAP ने मुकेश अहलावत को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया

    July 12, 2025
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.