Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » इंदौर सहित 6 जिलों में नहीं बनी सहमति
    राज्य

    इंदौर सहित 6 जिलों में नहीं बनी सहमति

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंदौर सहित 6 जिलों में नहीं बनी सहमति
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। मप्र में भाजपा ने अब तक 56 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अभी 6 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा बाकी है। इसमें इंदौर जिला भी शामिल हैं। दरअसल, जिन जिलों के अध्यक्षों की घोषणा नहीं हुई है वहां के नेताओं में किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही है। जानकारों का कहना है इन जिलों के नेता अपने-अपने समर्थक को जिलाध्यक्ष बनाने पर अड़े हुए हैं।
    संगठन चुनाव की गाइड लाइन के अनुसार जिलाध्यक्षों का चुनाव 5 जनवरी तक किया जाना था, लेकिन अभी भी इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छिंदवाड़ा में जिलाध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है।  हालांकि अब प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में कोई अड्चन नहीं है। इसके लिए जरूरी जिलों से ज्यादा में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक के हस्तक्षेप की वजह से उनके संसदीय क्षेत्र टीकमगढ़ और निवाड़ी में अब तक जिलाध्यक्ष की घोषणा नहीं हो पाई है। बाकी बचे 4 जिलों में जिलाध्यक्षों को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। इंदौर ग्रामीण में चिंटू वर्मा के रिपीट होने, नरसिंहपुर में महिला को जिले की कमान मिलने की संभावना है। वहीं, इंदौर ग्रामीण में जिलाध्यक्ष घोषित न होने की वजह से शहर की भी घोषणा अटकी है। इधर, छिंदवाड़ा में सांसद विवेक बंटी साहू नया चेहरा चाहते हैं।

    जिलों में फंसा है इस तरफ पेंच
    प्रदेश के जिन छह जिलों में पेंच फंसा है वहां कई नेता आमने-सामने हैं। छिंदवाड़ा में विवेक बंटी साहू के सांसद बनने के बाद शेषराव यादव कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। इस बार उनके रिपीट होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। जिन जिलों में मौजूदा अध्यक्ष रिपीट हुए है उनके साथ छिंदवाड़ा की भी घोषणा होना थी, लेकिन सांसद साहू के कारण पेंच फंस गया। वे जिले में भया अध्यक्ष चाहते है। नरसिंहपुर में पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह अपने-अपने करीबियों को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए ताकत लगा रहे है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बरसिंहपुर में किसी महिला वेशा को मौका दिया जा सकता है। यहां शिरोमणि चौधरी और चीना ओसवाल के बास चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक क्षेत्रीय सांसद होने के नाते टीकमगढ़ और निवाड़ी में अपनी पसंद के जिलाध्यवा चाहते हैं। खटीक टीकमगढ़ में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष बनवाना चाहते हैं। संगठन की ओर से टीकमगढ़ में अश्विनी चढ़ार या सरोज राजपूत में से किसी एक को अध्यक्ष बनाने की कोशिश की जा रही है। निवाड़ी में पूर्व मंत्री सुनील नायक के चचेरे भाई गणेशी लाल नायक का नाम लगभग तय हो चुका है। खटीक की जिद पर यदि टीकमगढ़ में बाहमण वर्ग के विवेक चतुर्वेदी अध्यक्ष बने तो निवाड़ों में गणेशी लाल नायक की जगह जिला महामंत्री रोहिन राय या आकाश अग्रवाल को मौका मिल सकता है। इंदौर ग्रामीण में वर्तमान जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा के रिपीट होने की संभावना है। हालांकि, टीनू जैन भी रेस में बराबरी से दौड़ रहे हैं। यहां जिलाध्यक्ष के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, विधायक मनोज पटेल से लेकर ऊषा ठाकुर तक अपने-अपने करीबियों के नाम बढ़ा चुके हैं। ग्रामीण के लिए सहमति न धन पाने के चलते अब तक शहर जिलाध्यक्ष मी घोषित नहीं हो पाया है। सूत्रों का कहना है कि इंदौर ग्रामीण में कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट की राय अलग-अलग है। सिलावट का हस्तक्षेप इंदौर शहर में नहीं है. लेकिन ग्रामीण में वे अपनी पसंद चाहते हैं। उनके साथ कुछ और नेता- विधायक भी शामिल हो गए हैं।

    11 प्रतिशत महिलाओं को बनाया जिलाध्यक्ष
    भाजपा ने अब तक जिन 56 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है, उनमें मात्र 11 फीसदी यानि 6 महिलाएं हैं। संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का बिल पास हुआ है। बाकी बचे 6 जिलों में से किसी एक जिले में महिला नेता को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

    30 प्रतिशत जिलों में पुराने चेहरे रिपीट
    भाजपा में अब तक घोषित 56 जिलाध्यक्षों में से 30 प्रतिशत जिलों में पुराने चेहरे दोहराए गए हैं यानी वर्तमान जिलाध्यक्ष को एक बार फिर मौका दिया गया है। 17 जिलों के अध्यक्षों के कार्यकाल को दो साल से भी कम समय हुआ था। ऐसे में पार्टी ने चुनावी औपचारिकता पूरी करने के बाद इन्हें रिपीट किया है।
     

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग…..

    September 1, 2026

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना, वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान…

    September 1, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात, बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र….

    September 1, 2026

    प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी, ​गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक,धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख टूरिज्म हब….

    September 1, 2026

    विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 1, 2026

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.