Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    रेलवे ने 18 और 22 को रद्द की 10 ट्रेनें, रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे ने 18 और 22 को रद्द की 10 ट्रेनें, रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रेलवे ने फिर से दो दिन 18 और 22 जनवरी को दस पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद करने के साथ ही चार ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले से रायपुर से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

    रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के गोंदिया-गंगाझरी स्टेशनों के बीच समपार फाटक क्रमांक 510 पर तीन घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेकर गर्डर डी लांचिंग का काम किया जाएगा।

    यह ट्रैफिक ब्लॉक 17 जनवरी की रात 10.10 बजे से 18 जनवरी की दोपहर 1.55 बजे तक और 21 जनवरी की रात 11.20 बजे से लेकर 22 जनवरी की दोपहर 3.05 बजे तक लिया जाएगा।

    ये ट्रेनें रहेंगी रद
    ट्रेन नंबर 68741 दुर्ग-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी। इसी तरह से ट्रेन नंबर 68742 गोंदिया-दुर्ग पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 68743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया-पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी।

    ट्रेन नंबर 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर 18 व 22 जनवरी, ट्रेन नंबर 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को नहीं चलेगी।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया पैसेंजर 18 व 22 जनवरी,ट्रेन नंबर 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट पैसेंजर 18 व 22 जनवरी और ट्रेन नंबर 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर 18 व 22 जनवरी को रद रहेगी।

    समय नियंत्रित कर दौड़ेंगी ये ट्रेनें
    ट्रेन नंबर 18240 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस को 17 जनवरी को 30 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा। इसी तरह से ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस को 18 जनवरी को 15 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर नेताजी सुभाष चंद्र बोस-इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी को एक घंटा 30 मिनट और ट्रेन नंबर 18239 गेवरा रोड नेताजी सुभाष चंद्र बोस-इतवारी एक्सप्रेस को 21 जनवरी को एक घंटा 15 मिनट नियंत्रित करते हुए चलाया जाएगा।

    31 जनवरी से चलेंगी दो जोड़ी कुंभ स्पेशल ट्रेन
    प्रयागराज महाकुंभ मेले में संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को रेलवे ने सुविधा प्रदान की है। दुर्ग और कटनी के बीच दो जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें 31 जनवरी और पांच, 14 व 28 फरवरी को चलेंगी।

    रेलवे मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखकर पहले से मंडल से सात स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को ध्यान में रखकर दुर्ग-कटनी के बीच कुंभ मेला स्पेशल व्हाया रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, न्यू कटनी जंक्शन, कटनी मार्ग से चलाई जाएगी।

    ये ट्रेन दौड़ेंगी
    ट्रेन नंबर 08761 दुर्ग-कटनी कुंभ मेला स्पेशल 31 जनवरी, पांच और 28 फरवरी को 3.30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर चार बजे, उसलापुर 5.55 बजे, पेंड्रा रोड 7.13 बजे होते हुए अनूपपुर 8.10 बजे, शहडोल 8.55 बजे, उमरिया 10 बजे कटनी 12.15 बजे पहुंचेगी।

    ट्रेन नंबर 08762 कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 31 जनवरी, पांच और 28 फरवरी को कटनी से 12.45 बजे रवाना होकर 2.20 बजे उमरिया, 3.20 बजे शहडोल, चार बजे अनूपपुर, 4.45 बजे पेंड्रारोड, 7.20 बजे उसलापुर, 9.55 बजे रायपुर होते हुए रात 12.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

    ट्रेन नंबर 08793 दुर्ग-कटनी कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी को 3.30 बजे दुर्ग से रवाना होकर रायपुर चार बजे, उसलापुर 5.55 बजे, पेंड्रारोड 7.13 बजे होते हुए अनूपपुर 8.10 बजे, शहडोल 8.55 बजे, उमरिया 10 बजे और कटनी 12.15 बजे पहुंचेगी।

    ट्रेन नंबर 08794 कटनी-दुर्ग कुंभ मेला स्पेशल 14 फरवरी को कटनी से 12.45 बजे रवाना होकर 2.20 बजे उमरिया, 3.20 बजे शहडोल, चार बजे अनूपपुर, 4.45 बजे पेंड्रारोड, 7.20 बजे उसलापुर, 9.55 बजे रायपुर होते हुए 12.30 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

    इस ट्रेन में चार सामान्य कोच, 14 स्लीपर कोच, एक एसी थ्री, एक एसी टू, दो एसएलआर कोच सहित 22 कोच की सुविधा रहेगी।

     

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट

    March 5, 2026

    दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में ईनामी नक्सली ढेर

    March 5, 2026

    लक्ष्मी वर्मा ने विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल की

    March 5, 2026

    MP बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई दी

    March 5, 2026

    अग्निवीर भर्ती रैली, 1 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    March 5, 2026
    RO.NO. – 13672/137
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

    March 5, 2026

    झुग्गियों में आग का तांडव, आसपास के फ्लैट और फैक्ट्री भी प्रभावित, देखें भयानक मंजर

    March 5, 2026

    NCB ने 31 करोड़ की नशीली दवाओं के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार

    March 5, 2026

    गृहमंत्री विजय शर्मा के बंगले में संचालित होगा पुलिस कमिश्नर कार्यालय, आज से डॉ संजीव शुक्ला हुए शिफ्ट

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.