Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गृहमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल, कहा- जवानों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
    छत्तीसगढ़

    गृहमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल, कहा- जवानों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गृहमंत्री विजय शर्मा घायल जवानों से मिलने पहुंचे अस्पताल, कहा- जवानों ने बड़े ऑपरेशन को दिया अंजाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    बीजापुर के पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 17 जवानों को ढेर कर दिया गया है. आज मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों जवान अब स्वस्थ हैं और खतरे से बाहर हैं. एक असम से है और दूसरा लद्दाख से है और वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. उन्होंने अपने परिवारों से बात की है, मैंने भी उनसे बात की है. एक जवान के पैर में चोट लगी है और डॉक्टरों ने कहा है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगा, जबकि दूसरे को आंख में चोट लगी है और कल उसकी सर्जरी हुई है. यह एक दुर्गम क्षेत्र था और जवानों ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है.

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के पुतकेल में हुए माओवादी हमले में घायल हुए दो बहादुर जवानों से आज रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जवानों का कुशलक्षेम जाना, उनसे बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया.

    उपमुख्यमंत्री ने संबंधित डॉक्टरों और अधिकारियों से जवानों के इलाज की प्रगति की जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न हो. उन्होंने कहा कि इन जवानों के शौर्य और साहस के कारण नक्सल मोर्चे पर हमें निरंतर सफलता मिल रही है.

    उपमुख्यमंत्री ने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए संकल्पित है. जवानों के बलिदान और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उनके साहस ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है.

    बता दें कि बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत साउथ बस्तर एरिया के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी सुकमा, डीआरजी दंतेवाड़ा, कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और केरिपु 229 बटालियन की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी. अभियान के दौरान आज 16 जनवरी की सुबह 09:00 बजे से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई . मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने के संभावना है. फिलहाल, घटनास्थल पर सर्च अभियान जारी है.

    News Desk

    Related Posts

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता…..

    August 31, 2026

    दर्री जोन में 07 नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का हुआ लोकार्पण, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया जनसेवा में समर्पित….

    August 31, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.