Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    खेल

    गौतम गंभीर के सख्त रवैये से भारतीय टीम में बगावत, क्या गंभीर देंगे इस्तीफा?

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गौतम गंभीर के सख्त रवैये से भारतीय टीम में बगावत, क्या गंभीर देंगे इस्तीफा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Gautam Gambhir: चैंपियंस ट्रॉफी को शुरू होने में अब महज 4 हफ्ते का समय रह गया है. 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. वहीं 20 फरवरी को भारतीय टीम अपना पहला मैच खेलेगी. लेकिन इस अहम टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया में उथल-पुथल मचा हुआ है. रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के बीच कई चीजों को लेकर टकराव है. इतना ही नहीं उनका सख्त रवैया भी खिलाड़ियों को रास नहीं आ रहा है. इससे टीम में उनके खिलाफ बगावत की स्थिति पैदा हो गई है. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या गंभीर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे? 8 साल पहले भी भारतीय टीम के कोच के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ऐसा हो चुका है.

    गौतम गंभीर के लिए टीम के खराब प्रदर्शन से भी बड़ी चुनौती टीम की बगावत है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके काम करने का तरीका कई खिलाड़ियों को पसंद नहीं आ रहा है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनके और भारतीय कप्तान के बीच अनबन होने की खबरें भी सामने आई थीं. इतना ही उन्होंने सभी खिलाड़ियों पर सख्ती बरती और अब बीसीसीआई से कहकर करीब 10 तरह के नियम लेकर आ गए हैं. ऐसे में उनकी सख्ती और चैंपियंस ट्रॉफी में हार उनके लिए काल बन सकती है. उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया जा सकता है. ऐसा हम यूं नहीं कह रहे है. ये काम 8 साल पहले भी हो चुका है. 2017 में अनील कुंबले को चैंपियंस ट्रॉफी के बादउनके सख्त रवैये के कारण इस्तीफा देना पड़ा था. विराट कोहली के आगे उन्हें झुकना पड़ा था.

    भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर अनील कुंबले ने जून 2016 में हेड कोच के तौर पर कमान संभाली थी. उनकी नियुक्ती में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य रहे सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों ने हरी झंडी दिखाई थी. लेकिन कुंबले और उस वक्त के भारतीय कप्तान विराट कोहली के बीच बात नहीं बनी. दोनों में काफी टकराव देखने को मिला था. मीडिया में खुलासा हुआ था कि कुंबले टीम से जुड़ी हर चीज को लेकर काफी सख्त थे. वो अनुशासन पर बहुत ज्यादा जोर देते थे. उनकी कोचिंग में कई युवा खिलाड़ी असहज महसूस करते थे और खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते थे. 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान ये मुद्दा गरमा गया और कोहली ने इसकी शिकायत बीसीसीआई से कर दी थी. उनका मानना था कि कुंबले जरूरत से ज्यादा सख्ती बरत रहे थे. टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद अनील कुंबले इस्तीफा दे दिया. इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स में ये खुलासा हुआ कि ऐसा करने पर उन्हें मजबूर किया गया था. यही चीज गंभीर के साथ भी हो सकती है.

    गौतम गंभीर पिछले साल यानि 2024 के अगस्त में भारतीय टीम के साथ जुड़े थे. उसके बाद से ही टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली है. उनके रहते ही टीम इंडिया ने 27 सालों के बाद श्रीलंका में वनडे सीरीज में हार का सामना किया था. वहीं घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहली बार सूपड़ा साफ हुआ था. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हाथ से चला गया. साथ ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के रेस से बाहर हो गई. ऐसे में उन पर काफी दबाव है. वहीं अब अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हार जाती है तो उनके लिए मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी.

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोरराज्यJune 24, 2026मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर
    • दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियानराज्यJune 24, 2026दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान
    • फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाईराज्यJune 24, 2026फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
    • ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितराज्यJune 24, 2026ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक, आपदा के बाद त्वरित रिस्पांस पर दिया जोर

    June 24, 2026

    दून पुलिस अलर्ट मोड पर, पूरे जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान

    June 24, 2026

    फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उत्तराखंड पुलिस की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने वाला युवक गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

    June 24, 2026

    ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.