Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिन-दहाड़े घर में भाई-बहन की हत्या, आंगन में खून से लथपथ पड़े शव, डबल मर्डर से इलाके में खौफ का माहौल
    छत्तीसगढ़

    दिन-दहाड़े घर में भाई-बहन की हत्या, आंगन में खून से लथपथ पड़े शव, डबल मर्डर से इलाके में खौफ का माहौल

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिन-दहाड़े घर में भाई-बहन की हत्या, आंगन में खून से लथपथ पड़े शव, डबल मर्डर से  इलाके में खौफ का माहौल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डबल मर्डर का मामला सामने आया है. सोमवार को अज्ञात बदमाश ने घर में घुसकर भाई-बहन की हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों के शव घर के आंगन में खून से लथपथ हालत में मिले. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हत्या किसने और क्यों की. सिटी कोतवाली के पास पुरानी हटरी मार्केट का है. यहां दो बुजुर्ग भाई-बहन रहते थे. किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी हत्या कर दी है. दोनों के शव घर के आंगन में मिले. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंच गई है. कोतवाली पुलिस आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक की पहचान सीताराम जायसवाल और महिला की पहचान अन्नपूर्णा जायसवाल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों भाई-बहन हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों का किसी से कोई विवाद नहीं था।

    दोनों के शरीर पर चोट के निशान

    दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। आशंका है कि देर रात वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार दोपहर जब लोगों को भनक लगी तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हत्या की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल मामले में अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    News Desk

    Related Posts

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

    September 1, 2026

    स्वास्थ्य विभाग की ई-ऑफिस संचालन में उल्लेखनीय उपलब्धि, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई…..

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.