Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    चरित्र शंका में पति ने ही रस्सी से गला दबाकर पत्नी लेली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चरित्र शंका में पति ने ही रस्सी से गला दबाकर पत्नी लेली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आरंग

    पत्नी मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी, लेकिन पति को लगा कि किसी गैर मर्द से बात कर रही है. इस पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला रस्सी से दबा दिया. मौत के बाद होश में आया पति ससुराल वालों को कुछ और तो गांव वालों को कुछ और कहानी बताने लगा. आखिरकार पूछताछ में हत्या का राज खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर अब रिमांड में भेजने में जुटी है.

    ग्राम गौरभाट में संदिग्ध परिस्थितियों में यशोदा साहू की मौत का आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को यशोदा साहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रोककर फॉरेंसिक जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने संदेहियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू की, जिसमें मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को टूटते देर नहीं लगी.

    बताए अनुसार, आरोपी पति शेखर साहू सरकारी राशन दुकान में सेल्समैन का काम करता था. 6 जनवरी को दोपहर एक बजे जब वह खाना खाने अपने घर आया, तब यशोदा मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी. शेखर को लगा कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से बात कर रही है. इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि शेखर साहू ने रस्सी से यशोदा साहू का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    शेखर को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका थी. इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था. हत्या को सामान्य मौत बताने के लिए आरोपी ने मृतिका यशोदा के मायके वालों को चक्कर खाकर गिरने से मौत की वजह बताई, जबकि गांव वालों को बाथरूम में फिसलकर गिर जाने से मौत की झूठी कहानी बताई.

    7 जनवरी को मृतिका यशोदा साहू के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई थी, अंतिम दर्शन के लिए लोग इकट्ठा हुए इस दौरान मृतिका के गले में फंदे के निशान देखने से मौत की वजह कुछ और होने की आशंका जताते हुए किसी ने इसकी सूचना आरंग पुलिस को दे दी. आरंग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और गौरभाट मुक्तिधाम से मृतिका यशोदा साहू के शव को कब्जे में लेकर शव की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और मेकाहारा में विशेषज्ञ डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया.

    आरोपी पति पुलिस के सामने पत्नी द्वारा साड़ी के फंदे से आत्महत्या करने की कहानी गढ़ने लगा. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर आरंग पुलिस ने मृतिका के रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ की. शक के आधार पर मृतिका यशोदा साहू के पति शेखर साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब आरंग पुलिस आरोपी पति को रिमांड पर भेजने की तैयारी में जुटी है.

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.