Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    विदेश

    बीजापुर घटना के बाद मप्र में नक्सलियों के आने की संभावना

    News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर घटना के बाद मप्र में नक्सलियों के आने की संभावना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अंबेली गांव में इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट में जवानों के बलिदान की घटना के बाद मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पुलिस खास सतर्कता बरती जा रही है। यहां छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर पुलिस और हाकफोर्स के जवानों को बेहद सतर्क रहने को कहा गया है। संभावना है कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) को नुकसान पहुंचाने के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इससे बचने के लिए नक्सली दोबारा बालाघाट में शरण ले सकते हैं। वहीं, बालाघाट रेंज के डिंडौरी जिले को एसएएफ की एक कंपनी मिल गई है। नक्सलियों के बालाघाट के जंगल में दाखिल होने से रोकने और मुंहतोड़ जवाब देने के लिए बालाघाट में पहले से अलर्ट है, लेकिन बीजापुर की घटना ने यहां पुलिस अमले को और अधिक चौकन्ना कर दिया है। बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार के मुताबिक, बीजापुर की घटना के बाद सतर्कता बढ़ाते हुए लगातार एहतियात बरत रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बालाघाट के साथ ही मंडला और डिंडौरी जिले भी नक्सल प्रभावित जिलों की श्रेणी में हैं। ऐसे में, पुलिस बल के जवानों की संख्या बढ़ाने के लिए डिंडौरी जिले को राज्य सरकार ने विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की एक कंपनी उपलब्ध कराई है। इस कंपनी में एसएएफ के 81 जवान हैं। हालांकि, महीने भर पहले बालाघाट पुलिस द्वारा केंद्र सरकार से दो बटालियन की मांग के करते हुए इसका प्रस्ताव भेजा जा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सीआरपीएफ की दो बटालियन मिल जाएंगी।

    400 हाकफोर्स जवानों की भर्ती की उम्मीद
     हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देशभर से नक्सलवाद को खत्म करने की बात कही। इस बीच, बालाघाट में हाकफोर्स के रिक्त और अतिरिक्त पदों पर जवानों की भर्ती उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, राज्य सरकार ने हाकफोर्स के 325 पदों को भरने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इसके साथ ही हाकफोर्स के रिक्त 70 से ज्यादा पद भी जल्द भरे जाएंगे। इस तरह आने वाले समय में हाकफोर्स के 400 पद भरने की तैयारी है, जो गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की नीति में अहम माना जा रहा है

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025

    Gaza में इजरायली हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार 2026: सिमड़ा शिविर में 4 हितग्राहियों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना की खुशियों की चाबी

    May 9, 2026

    सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिलें : मंत्री टंकराम वर्मा

    May 9, 2026

    मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान

    May 9, 2026

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 62 जोड़ों ने लिए सात फेरे, नवदंपत्तियों को मिली शासकीय सहायता

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.