Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने मचाई तबाही, 900 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को लिया अपनी चपेट में
    विदेश

    लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने मचाई तबाही, 900 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को लिया अपनी चपेट में

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग ने मचाई तबाही, 900 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र को लिया अपनी चपेट में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लॉस एंजिल्स: अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को तबाही के मुहाने पर ला खड़ा किया है. जहां हजारों लोग अपना सब कुछ खोने के बाद सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं, वहीं एक अमीर शख्स का सवाल सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेल रहा है. उसने कुछ ऐसा कह दिया कि दुनियाभर में वायरल हो गया. असल में लॉस एंजेलिस के प्रशांत पेलिसेड्स इलाके में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी कीथ वासरमैन ने अपने घर को बचाने के लिए ट्विटर पर प्राइवेट फायरफाइटर्स की मांग की. उन्होंने लिखा कि क्या किसी के पास प्राइवेट फायरफाइटर्स का कॉन्टैक्ट है? हमारे घर को बचाने के लिए तुरंत मदद चाहिए. कोई भी कीमत देने को तैयार हूं. यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का शिकार बन गई.

    वासरमैन की इस अपील को लोगों ने अमीरों की स्वार्थी मानसिकता का उदाहरण बताया. एक यूजर ने लिखा कि आपकी बीमा पॉलिसी होगी, लेकिन क्या आप चाहते हैं कि जरूरी संसाधन आपके घर के लिए ही लग जाएं, जबकि हजारों लोग अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं?" एक अन्य ने तंज कसा कि पैसों से हर चीज़ खरीदने की कोशिश करते हो, लेकिन इंसानियत शायद नहीं. कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग की भयावहता को सैटेलाइट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है. 'प्लैनेट लैब्स PBC' द्वारा जारी की गई तस्वीरें आग से जले हुए घरों और आसमान में छाए धुएं को दिखाती हैं. ईटन कैन्यन में 7 जनवरी को शुरू हुई यह आग अब तक हजारों एकड़ जमीन और सैकड़ों घरों को तबाह कर चुकी है. लॉस एंजेलिस के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने इसे "एटॉमिक बम गिरने जैसा विनाश" बताया.

    लॉस एंजेलिस के फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी के स्रोत खत्म हो रहे हैं. प्रशांत पेलिसेड्स में हालात इतने खराब हैं कि फायर हाइड्रेंट भी सूख गए हैं. अब तक 30,000 लोग अपने घर छोड़ने पर मजबूर हुए हैं, जबकि 10,000 से ज्यादा इमारतें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यह आग अमेरिका के इतिहास की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदा बन सकती है. कुल नुकसान 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है, जिसमें 20 अरब डॉलर बीमा कंपनियों के जरिए कवर किए जाएंगे.

    यह पहली बार नहीं है जब अमीरों ने अपनी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट फायरफाइटर्स का सहारा लिया हो. 2019 से ही कैलिफोर्निया में अमीर लोग इन सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन यह कदम हर बार विवाद खड़ा करता है. यह सवाल उठता है कि क्या पैसे वालों के लिए अलग नियम होने चाहिए, जबकि आम जनता बेसिक सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही हो. वासरमैन ने पहले तो आलोचकों को 'ट्रोल' कहकर मजाक उड़ाया, लेकिन बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट ही डिलीट कर दिया.

    News Desk

    Related Posts

    ईरान-अमेरिका के बीच बड़ी डील! 300 अरब डॉलर के प्रस्ताव से बढ़ी हलचल

    May 30, 2026

    PM Modi के डिजिटल प्रभाव और ग्लोबल यूथ कनेक्ट को NDA नेताओं का समर्थन

    February 26, 2026

    ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित

    August 29, 2025

    निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा

    August 28, 2025

    कोरियाई कंपनियाँ छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं को लेकर उत्साहित

    August 28, 2025

    दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ CM साय ने की बैठक

    August 28, 2025
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.