Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » सतना टू भोपाल सिर्फ 2 घंटे में, मध्यप्रदेश के 7वें एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं ये फ्लाइट्स
    राज्य

    सतना टू भोपाल सिर्फ 2 घंटे में, मध्यप्रदेश के 7वें एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं ये फ्लाइट्स

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सतना टू भोपाल सिर्फ 2 घंटे में, मध्यप्रदेश के 7वें एयरपोर्ट से शुरू हो रहीं ये फ्लाइट्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सतना। हवाई सफर के मामले में मध्य प्रदेश एक कदम और आगे बढ़ गया है यहां प्रदेश के 7वें एयरपोर्ट के रूप में सतना एयरपोर्ट तैयार हो गया है। जल्द ही सतना एयरपोर्ट से प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली उड़ानें शुरू होने जा रही हैं सांसद गणेश सिंह ने बताया कि सतना से भोपाल, जबलपुर, सिंगरौली आदि शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू होने वाली हैं एयरपोर्ट के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और मुख्यमंत्री को भी सांसद गणेश सिंह ने आमंत्रित किया है बस तारीख तय होने का इंतजार किया जा रहा है।

    1962 में बनी थी हवाई पट्टी, अब कर्मशियल एयरपोर्ट

    गुरुवार को जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सांसद गणेश सिंह ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने टर्मिनल बिल्डिंग के साथ वहां मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली सांसद गणेश सिंह ने कहा,यह बहुत पुरानी हवाई पट्टी है, जो 1962 में बनी थी तब यहां पर कुछ निजी और सरकारी प्लेन उतरा करते थे लेकिन उस समय यहां एयरपोर्ट जैसी कोई सुविधा नहीं थी अब जब हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश के 100 हवाई अड्डों को क्षेत्रीय उड़ान सेवा में शामिल किया, तो सतना को भी उसमें शामिल किया गया।

    उड़ान भरेंगे 19 सीटर विमान

    सांसद ने आगे कहा, '' हवाई पट्टी के नवीनीकरण के साथ पूरा एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है फिलहाल यहां 19 सीटर वाले विमानों के लिए रनवे बनाया गया है। अब इसमें बड़े विमानों को चलाने के लिए भी हवाई पट्टी का निर्माण होगा जल्द ही इसका उद्घाटन होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री जी और उड्डयन मंत्री भी शामिल होंगे फ्लाय ओला कंपनी से हमारी मीटिंग हो चुकी है और वह भी यहां फ्लाइट्स देने के लिए तैयार है जैसे ही उद्घाटन की तारीख शुरू हो जाएगी वैसे ही यहां से भोपाल, जबलपुर, रीवा आदि शहरों के लिए एयर टैक्सी चलेगी।

    मध्यप्रदेश में कितने एयरपोर्ट चालू हैं ?

    मध्य प्रदेश में फिलहाल भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, खजुराहो और रीवा एयरपोर्ट चालू हैं वहीं सातवें एयरपोर्ट के रूप में सतना भी शुरू होगा गौरतलब है कि सतना एयरपोर्ट अथॉरिटी का स्टाफ भी यहां पहुंच चुका है, ये करीब 15 लोगों का स्टाफ है इसके अलावा फायर ब्रिगेड और सुरक्षा का अलग से स्टाफ यहां लगाया जा रहा है इस बीच यहां से संभावित उड़ानों का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

    सतना टू भोपाल 2 घंटे में

    फिलहाल सतना से भोपाल जाने में बाय रोड व ट्रेन 9 से 10 घंटे का वक्त लगता है वहीं एयर टैक्सी शुरू होती है तो 522 किमी का ये डिस्टेंस कवर करने में 2 से ढ़ाई घंटा लग सकता है दरअसल, फ्लाय ओला डॉट इन के मुताबिक रीवा से भोपाल एयरटैक्सी 2 से ढाई घंटे का वक्त लेती है। रीवा और सतना की दूरी काफी कम है। ऐसे में सतना टू भोपाल भी लगभग इतना समय ही लग सकता है।

    सतना एयरपोर्ट से संभावित उड़ानें

    दिनफ्लाइट/कनेक्टिविटी 

    सोमवार भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा – जबलपुर – भोपाल 

    मंगलवार भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहो – भोपाल 

    बुधवार भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली -रीवा – जबलपुर – भोपाल 

    गुरुवार-शुक्रवार भोपाल- जबलपुर – रीवा – सिंगरोली – रीवा – जबलपुर – भोपाल 

    शनिवार भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहो- भोपाल

     रविवार भोपाल – खजुराहो – रीवा – सिंगरोली – रीवा – खजुराहो- भोपाल

    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    तार बाहर में आयोजित हुआ पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल रहे उपस्थित

    August 30, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.