Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में तीन नक्सलियों के शव बरामद, IED एक्सपर्ट कोरसा महेश के साथ हार्डकोर माओवादी हुए ढेर

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में तीन नक्सलियों के शव बरामद, IED एक्सपर्ट कोरसा महेश के साथ हार्डकोर माओवादी हुए ढेर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सुकमा

    पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम मुठभेड़ के बाद सर्चिंग में तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इनमें दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन क्रमांक 1 का IED एक्सपर्ट महेश के साथ माडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में पहचान हुई है.

    माओवादी महेश वर्ष 2023 में बेदरे तथा वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुये घटनाओं में भी मास्टर माइंड रहा है. महेश के साथ अन्य दोनों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 18 लाख रुपए का इनाम था. नक्सलियों के शव के साथ घटनास्थल से 2 बीजीएल लांचर, एक 12 बोर रायफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है.

    पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में 8 जनवरी को जिला सुकमा डीआरजी, एसटीएफ एवं 203, 204, 206 208 CoBRA तथा 241, 131 CRPF की संयुक्त पार्टी शीर्ष माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर पालीगुड़ा-गुंडराजगुडेम क्षेत्र में रवाना हुई थी. अभियान के दौरान 9 जनवरी को सुबह 8 बजे ग्राम पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम के मध्य जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही.

    मुठभेड़ समाप्ति उपरांत सभी टीमों द्वारा सर्च करने पर तीन पुरुष हार्डकोर माओवादियों का शव हथियार सामग्री सहित बरामद हुआ. इनमें से पश्चिम बस्तर बीजापुर क्षेत्र निवासी कोरसा महेश पर 8 लाख रुपए, पश्चिम बस्तर बीजापुर निवासी माडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पर 5 लाख और जोनागुड़ा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा निवासी अवलम भीमा एसीएम पर भी पांच लाख रुपए का ईनाम था.

    मारे गए हार्डकोर माओवादी डिप्टी कमाण्डर पूर्व में PLGA बटालियन नंबर 01 का सक्रिय सदस्य कोरसा महेश आईईडी एक्सपर्ट था, जो जिले के महत्वपूर्ण कई घटनाओं में शामिल था. इनमें 17 दिसंबर 2023 में जगरगुण्डा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प बेदरे के नजदीक सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी की हत्या की घटना में शामिल था.

    इसके अलावा 23 जून 2024 को थाना जगरगुण्डा क्षेत्रान्तर्गत सिलगेर-टेकलगुड़ेम के मध्य तिमापुरम के पास सीआरपीएफ के ट्रक वाहन को आईईडी ब्लास्ट 02 सीआपीएफ के जवान की मृत्यु. 3 नवंबर 2024 को जगरगुण्डा के साप्तहिक बाजार में 2 पुलिसकर्मी पर जान लेवा हमला कर हथियार लूटने की घटना. और 28 दिसंबर 2024 को थाना पोलमपल्ली क्षेत्रान्तर्गत गोरगुण्डा एवं पोलमपल्ली के पास सुरक्षाबलों को बड़ा नुकसान पहुंचाने आईईडी प्लांट करने में मास्टर माइंड था.

    पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. द्वारा बताया गया कि वर्ष 2024 में नक्सल विरोधी अभियान में प्राप्त बढ़त को आगे बरकरार रखते हुए वर्ष 2025 में भी प्रतिबंधित और गैर कानूनी सीपीआई माओवादी संगठन के विरूद्ध अभियान जारी है. बीते छह दिनों में आठ हार्डकोर माओवादियों के शव बरामद किए गए. इसके साथ सुरक्षा बल द्वारा मजबूत मनोबल एवं स्पष्ट लक्ष्य के साथ बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा व विकास हेतु समर्पित होकर कार्य किया जा रहा है.

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.