Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    छत्तीसगढ़

    निकाय चुनाव से पहले गर्माया रायपुर का माहौल, दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    निकाय चुनाव से पहले गर्माया रायपुर का माहौल,  दो क्विंटल गोमांस संग छह गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

     

     आजाद चौक के मोमिनपारा में पुलिस ने बुधवार देर रात 226 किलो गोमांस बरामद किया। इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। बजरंग दल और गोसेवकों की सूचना पर पुलिस ने दुलदुल गली स्थित मकान में दबिश दी थी।

    यहां गोमांस के साथ पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा का समीर मंडल पकड़ा गया, जबकि आरोपित आटो चालक फरार है। गोमांस बरामद होने से निकाय चुनाव से पहले रायपुर का माहौल गरमा गया है। इस मामले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल शुक्रवार को एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे।

    पुलिस ने छापा मारकर प्लास्टिक की अलग-अलग थैलियों में गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही बड़ा चाकू, तराजू सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस ने जब्त मांस को लैब भेजा, जहां से इसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पुलिस इन गोवंशों का अंतिम संस्कार करेगी।

    यह धाराएं लगाई आरोपियों पर
    पुलिस ने आरोपियों पर धारा 299, 325 बीएनएस तथा कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 में केस दर्ज हुआ। इसमें आठ वर्ष का कारावास हो सकता है।

    50 हजार जुर्माने का प्रावधान
    प्रदेश में गोतस्करी, वध और गोमांस बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। गौवध और गोमांस रखने वालों को जेल जाना पड़ेगा। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

    धनेली में बेसहारा गोवंशों को काटा
    एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने पत्रकारों को मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आरोपितों ने विधानसभा रोड स्थित धनेली के एक मैदान में दो बेसहारा गायों को काटा था। ऑटो से घर लाया गया और कुछ लोगों को बेचा भी गया है।

    ये हैं गिरफ्तार आरोपित

        समीर मंडल पिता साइफल मंडल निवासी नंदग्राम मधबापुर ग्राम जेएल नंबर 152 थाना कोतुलपुर जिला बांकुरा, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) हाल-दरगाह वाली गली मौदहापारा।
        खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली के पास।
        मोहम्मद मुंतजीर हैदर उर्फ पिता खुर्शीद अली निवासी डॉ. भागवत क्लीनिक के सामने मोमिनपारा।
        अशफाक अली पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा जेके किराया भंडार के सामने।
        अरमान हैदर पिता खुर्शीद अली निवासी मोमिनपारा दुलदुल गली हांडीपारा।
        ईरशाद कुरैशी पिता मो. रज्जाक कुरैशी निवासी बिलालनगर, बोरियाखुर्द (टिकरापारा)।

    रात में ऑटो से गोमांस लेकर पहुंचे थे आरोपी

    शहर के मोमिनपारा की दुलदुली गली के जिस घर में पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में गोमांस बरामद किया है, वह घर खुर्शीद अली का है। बीते कुछ दिनों से रात के समय यहां पर नए-नए चेहरे के लोगों की आवाजाही को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ।

    इसके बाद यह जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। जब यह तस्दीक हो गई कि घर में भारी मात्रा में गोमांस रखकर बेचा जा रहा है। तब पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद रात 12 बजे आजाद चौक सीएसपी अमन कुमार ने दल-बल के साथ घर में छापा मारा।

    एक कमरे में गोमांस के साथ समीर मंडल को दबोचा। इसके बाद खुर्शीद, उसके तीन बेटों के साथ मोहम्मद ईरशाद कुरैशी हत्थे चढ़े। आरोपितों के खिलाफ धारा 299, 325 बीएनएस,छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।

    पुलिस को कर रहे थे गुमराह
    पूछताछ में पहले तो समीर मंडल ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि वह मटन खरीदने आया था। मगर, जरा सी सख्ती बरतने पर वह टूट गया। घर से उसका आधार कार्ड भी मिला। समीर की निशानदेही पर ही शेष पांच आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।

    पूछताछ में खुर्शीद अली ने स्वीकार किया कि विधानसभा रोड स्थित धनेली के सुनसान मैदान में दो गोवंश को काटा था। इसके बाद उनके मांस को निकालकर ऑटो, टैक्सी से लेकर बुधवार रात दस बजे घर आए थे। फिलहाल गोमांस लाने वाला आटो चालक फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

    रात भर चला मोमिनपारा में हंगामा

    गोरक्षक अजय सोना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुछ लोग घर के अंदर से गोमांस बेच रहे थे। तभी बजरंग दल और गोरक्षकों ने घर में घुसकर मामले की जांच-पड़ताल की। सूचना सही होने के बाद उनका गुस्सा फूटा और हंगामा शुरू हुआ। इसके बाद तत्काल आजाद चौक पुलिस थाने की टीम के साथ सीएसपी मौके पर पहुंचे।

    250 रुपये किलो में बेच रहे थे गोमांस

    एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपितों ने स्वीकार किया कि 250 रुपये किलो वे गोमांस बेच रहे थे। इनसे गोमांस खरीदने वालों की पूरी जानकारी ली गई है, उनसे भी पूछताछ करेंगे। बाजार में और कहां-कहां पर आरोपितों ने गोमांस बेचा है, इसकी भी जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

    कब से गोमांस बेचने का कारोबार आरोपित कर रहे थे, इसके बारे में फिलहाल कोई पुख्ता सुबूत नहीं है। हालांकि, पुलिस को शक है कि यह पूरा गिरोह पिछले कुछ महीने से सुनसान स्थान पर आने वाले बेसहारा मवेशियों को अपना शिकार बनाता था।

    हालांकि, अभी तक एक भी पशु पालक ने अपने मवेशियों के गायब होने की सूचना पुलिस थाने में दर्ज नहीं कराई है। लिहाजा, माना जा रहा है कि आवारा गोवंशों को आरोपियों ने पकड़कर काटा था।

    एसएसपी ने बताया कि इस पूरे मामले का मुख्य आरोपित खुर्शीद अली है। खुर्शीद के तीन बेटे और समीर, इरशाद मिलकर गौवंश काटने और बेचने का काम करते थे। अब तक की जांच में यह सामने आया कि कुल सात लोग इस घटना में संलिप्त हैं।

    दो गोवंशों की हत्या कर आरोपितों ने कई लोगों को मांस को बेचा है। कैमरे की भी जांच कर रही है, ताकि मांस खरीदने वालों की पहचान हो सके।

    मौके पर पहुंची टीम गो सेवक दल एवं विश्व हिंदू परिषद के गोल्डी शर्मा ने बताया कि गो मांस की बिक्री की जानकारी मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के माध्यम से कार्रवाई करवाई गई। इसे लेकर व्यापक रूप से आंदोलन किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एसपी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।

    Author Profile

    News Desk
    Latest entries
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    • MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026

    CM साय ने मेधावी छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

    May 4, 2026

    द रेडिएंट वे स्कूल की स्पृहा मंडल ने ICSE बोर्ड में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की

    May 3, 2026
    RO.NO.= 13784/55
    Advertisement Carousel
    × Popup Image
    विज्ञापन
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प से आ रहा बदलाव, 314 में से 266 आवेदनों का ऑन द स्पॉट फैसला

    May 5, 2026

    सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ

    May 5, 2026

    भीषण गर्मी में राहत, सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या

    May 5, 2026

    सपनों को मिले पहिए, भीमा मारकंडे की बैसाखी से आत्मनिर्भरता तक की प्रेरक यात्रा

    May 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.