Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » शीतलहर और कोहरे के बीच बारिश की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा होंगे प्रभावित
    देश

    शीतलहर और कोहरे के बीच बारिश की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा होंगे प्रभावित

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शीतलहर और कोहरे के बीच बारिश की चेतावनी, पंजाब और हरियाणा होंगे प्रभावित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली एनसीआर और यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी के साथ पंजाब- हरियाणा समेत कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे से ठिठरन बढ़ गई है। एक-दो दिन में ही मौसम में फिर बड़ा बदलाव आने वाला है।

    एक दो दिन में होगा मौसम में बदलाव
    उत्तर भारत में तापमान में हल्की वृद्धि के बाद फिर गिरावट होने जा रही है। इस महीने का तीसरा बड़ा पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार को पहाड़ों पर पहुंचने वाला है। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी लेकर हवाएं भी आने वाली हैं।

    दोनों तरह की हवाएं मैदानी क्षेत्र में संघनित होंगी, जिसके असर से अगले एक-दो दिनों के भीतर उत्तर भारत के बड़े क्षेत्र में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। राजस्थान में इसका असर तो दिखने भी लगा है। वहां चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन चुका है, जो धीरे-धीरे दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की ओर खिसक रहा है।

    बारिश और बर्फबारी की संभावना
    भारत मौसम विभाग (आइएमडी) ने चक्रवातीय हवा के रूप में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11-12 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उसके असर से मैदानी क्षेत्रों में हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। इस दौरान उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

    आइएमडी के अनुसार 11 जनवरी को हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी। साथ ही दक्षिण हरियाणा एवं राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओले भी गिर सकते हैं। पंजाब के पश्चिमी क्षेत्र एवं राजस्थान के क्षेत्रों में 11 जनवरी से बादल पहुंचने लगेंगे।

    मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश
    मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि दस जनवरी के बाद अगले दो सप्ताह तक उत्तर-पश्चिम में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है। ऐसे में मौसम सामान्य रह सकता है। किंतु बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी लेकर आने वाली हवाओं का विस्तार मध्य प्रदेश के बैतूल जिले तक हो सकता है। इसके असर से 14 एवं 15 जनवरी को मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।

    कहां-कहीं घना कोहरा भी छाया
    पिछले सप्ताह सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट देखी गई थी। कहां-कहीं घना कोहरा भी छाया रहा, जिसमें पिछले दो दिनों के दौरान सुधार हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे खिसक जाने के कारण हवा की दिशा में बदलाव होने से अब कोहरा छंट गया है, किंतु दस जनवरी को तीसरे पश्चिमी विक्षोभ के आने के बाद एक बार फिर से उत्तर भारत के कई इलाके घने कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। ऐसी स्थिति बारिश के बाद उत्पन्न होगी, जो अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह सकती है।

    News Desk

    Related Posts

    PM Modi ने नॉर्वे के जोनास गहर स्टोरे के साथ किया ऐतिहासिक कैसल दौरा

    May 19, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव की बीच ईरान का बड़ा बयान, होर्मुज स्ट्रेट खोलने से इनकार, अमेरिकी नाकेबंदी से भड़का

    April 23, 2026

    300 सालों बाद महाशिवरात्रि पर बन रहे कई शुभ संयोग, यहां देखें कैसे करें भगवान शिव का रुद्राभिषेक

    February 9, 2026

    सड़क पर बिछी लाशें… भंडारे से लौट रही 9 लड़कियों को कार ने रौंदा, 4 की मौत, गांव में पसरा मातम

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट : उपभोक्ता अधिकारों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, होमबायर रहेगा कंज्यूमर

    February 7, 2026

    भारत को बड़ी राहत, आज से अमेरिका ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया, संशोधित 18% शुल्क लागू

    February 7, 2026
    RO.No :-13998/146
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.