भोपाल । माना जाता है कि मप्र का भाजपा संगठन और नेता सबसे सुशासित होते हैं। लेकिन संगठन चुनाव में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने ऐसी गुत्थी फंसाई है कि जिलाध्यक्षों का चुनाव अधर में अटक गया है। दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेता पार्टी गाइड लाइन को दरकिनार कर अपनी पसंद के नेता को जिलाध्यक्ष बनाना चाहते हैं। ऐसे में जिलाध्यक्षों की सूची फाइनल नहीं हो पा रही है। वहीं जिलाध्यक्षों के कारण प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। खासबात यह है कि पार्टी वीथ डिफरेंस में पठ्ठावाद हावी होता नजर आ रहा है। दिल्ली से लेकर भोपाल तक अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। यह हालात कभी कांग्रेस में हुआ करते थे, जो अब भाजपा में दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह स्थिति कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के साइड इफेक्ट है।
गौरतलब है कि 5 जनवरी तक जिलाध्यक्षों का चुनाव संपन्न हो जाना था। लेकिन जिला भाजपा अध्यक्षों की घोषणा को लेकर टकटकी लगाए भाजपा कार्यकर्ताओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पार्टी में अपनों को जिलाध्यक्ष बनाने की लड़ाई इतनी तेज हो गई कि कई दौर की बैठकें होने के बाद भी इन पर निर्णय नहीं हो पा रहा है। भोपाल से लेकर दिल्ली तक जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर कवायद जारी है। इस बीच पिछले कई दिनों से चल रही इस कवायद में भाजपा अपने मूल स्वरूप से अलग दिखाई दी। प्रदेश में संभवत: पहली बार हुआ कि पिछले पांच दिनों से जिला अध्यक्षों के चयन को लेकर चल रही कवायद पर अंतिम निर्णय की स्थिति नहीं बन सकी। जबकि पहले भाजपा में ऐसा नहीं होता था, भाजपा में रायशुमारी के बाद यह तय हो जाता था कि किस जिले का अध्यक्ष कौन बनेगा।
नेताओं के बीच चल रही होड़
जानकारी के अनुसार पार्टी के दिग्गज नेता जिला संगठन पर अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहते हैं। बड़े नेता अपने समर्थक को जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए जोर लगा रहे हैं। अपने ज्यादा समर्थकों को जिलों की कमान दिलाने के लिए नेताओं के बीच होड़ चल रही है। स्थिति यह है कि क्षेत्र के विधायकों- सांसदों में सामंजस्य नहीं हो रहा है। कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं की वर्किंग और पंसद भाजपा संगठन से मेल नहीं खा रही है। निवर्तमान जिला अध्यक्ष अपने स्थान पर अपने पट्ठे के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। सूत्रों की मानी जाए तो केंद्रीय संगठन का बहुत ज्यादा हस्तक्षेप जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर नहीं हैं। चुनावी प्रक्रिया के बीच शिवप्रकाश और सरोज पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन्होंने दो जनवरी को बैठक कर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर केंद्रीय संगठन की ओर से औपचारिकता पूरी कर दी, लेकिन प्रदेश भाजपा के नेता ऐसे सक्रिय हुए कि जो घोषणा पांच जनवरी तक होना थी, वह 9 जनवरी की दोपहर तक नहीं हो सकी। केंद्रीय संगठन भी इस बार मप्र भाजपा के नेताओं के बीच जो चल रहा है उसे वॉच कर रहा है।
यहां इनके बीच वर्चस्व की जंग
प्रदेश में हर बड़ा नेता चाहता है कि उसके क्षेत्र में उसकी पसंद का जिलाध्यक्ष बने। जिला अध्यक्ष के चयन की खींचतान को लेकर सबसे चर्चित जिला सागर है। वहीं ग्वालियर चंबल में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बुंदेलखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद राजपूत, मध्य क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान, भगवान दास सबनानी, विश्वास सारंग, हेमंत खंडेलवाल, मालवा-निमाड़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी, महाकौशल में मंत्री प्रहलाद पटेल, मंत्री राकेश सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और विंध्य में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद गणेश सिंह के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है।
Author Profile
Latest entries
Breaking NewsJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
राज्यJuly 4, 2025MP NEWS: सिंचाई और जल संरक्षण को मिल रही गति, मनरेगा के तहत खेत तालाब और अमृत सरोवर का निर्माण जारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
