Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » गुजरात टाइटंस की 1.70 करोड़ रुपये की डील, शुभमन गिल को क्या मिलेगा इसका फायदा?
    खेल

    गुजरात टाइटंस की 1.70 करोड़ रुपये की डील, शुभमन गिल को क्या मिलेगा इसका फायदा?

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुजरात टाइटंस की 1.70 करोड़ रुपये की डील, शुभमन गिल को क्या मिलेगा इसका फायदा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    170 लाख रुपये की डील या शुभमन गिल की खुशियों की ‘चाबी’. आप सोच रहे होंगे कि गिल ने ऐसा क्या डील कर लिया? तो पहले तो उस डील के बारे में ही जान लीजिए. ये डील शुभमन गिल ने नहीं बल्कि उनकी IPL टीम गुजरात टाइटंस ने की है. IPL 2025 के लिए 170 लाख यानी 1.70 करोड़ रुपये खर्च कर गुजरात टाइटंस ने एक खिलाड़ी को खरीदा था, जो अब अपने खेल से विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में धूम मचाए है. अब शुभमन गिल ठहरे गुजरात टाइटंस के कप्तान. ऐसे में अपनी टीम के किसी खिलाड़ी को परफॉर्म करते देख वो तो खुश होंगे ही. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, उनका नाम महिपाल लोमरोर है. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज विजय हजारे ट्रॉफी रनों और छक्कों की बारिश करता दिख रहा है.

    महिपाल के धमाके की गूंज GT तक पहुंची होगी!
    महिपाल लोमरोर के बल्ले का ताजा-ताजा विस्फोट तमिलनाडु के खिलाफ देखने मिला है. प्री-क्वार्टर फाइनल में महिपाल ने मिडिल ऑर्डर में उतरकर तमिलनाडु के गेंदबाजों की ऐसी पिटाई की कि वो सन्न रह गए. महिपाल की पारी की गूंज यकीनन शुभमन गिल और गुजरात टाइटंस के मालिक के कानों में भी पड़ी होगी. उनकी पारी में चौके से ज्यादा छक्के शामिल रहे.

    विजय हजारे ट्रॉफी में महिपाल ने क्या किया?
    महिपाल लोमरोर ने तमिलनाडु के खिलाफ 49 गेंदों पर 60 रन ठोके. उनकी इस पारी में 3 चौके जबकि छक्के 4 शामिल रहे. ये महिपाल लोमरोर का विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक रहा. इससे पहले उनके नाम इस सीजन में 2 शतक हैं. टॉप ऑर्डर में अभिजीत तोमर के शतक के बाद मिडिल ऑर्डर में महिपाल लोमरोर ने जो 60 रन की तेज-तर्रार पारी खेली उसी का नतीजा रहा कि राजस्थान की टीम पहले खेलते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 267 रन बनाने में कामयाब रही. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी में अब तक खेली 7 मैच की 7 पारियों में 81.20 की औसत के साथ 406 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 38 चौके जड़े हैं. इस आंकड़े के साथ वो मौजूदा सीजन में अपनी टीम राजस्थान के टॉप स्कोरर बन गए हैं. 

    News Desk

    Related Posts

    Hardik Pandya’s का MS Dhoni स्टाइल, KKR-MI मैच से पहले वीडियो वायरल

    May 19, 2026

    IPL 2026 : चेपॉक में आज CSK और MI की टक्कर! प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेंगी दोनों टीमें

    May 2, 2026

    IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स का ऐतिहासिक रनचेज! पंजाब किंग्स को मिली रिकॉर्ड हार…

    April 29, 2026

    IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से दहलेगी पंजाब किंग्स! नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका

    April 28, 2026

    IPL 2026 में मोहसिन खान का कहर! 4 मैच में 9 विकेट…टीम इंडिया में एंट्री को तैयार

    April 27, 2026

    IPL 2026 : कोहली-पडीक्कल के तूफान से RCB की गुजरात पर 5 विकेट की जीत

    April 25, 2026
    RO.NO.= 13848/141
    विज्ञापन
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.