Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Knock India
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Knock India
    Home » Blog » दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद
    राज्य

    दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली का AQI 299 तक गिरा, कई इलाकों में राहत की उम्मीद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है. हालांकि प्रदूषण से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है और AQI में गिरावट देखी जा रही है. इसी वजह से चार दिन पहले ही GRAP-3 के नियम हटा दिए गए थे, लेकिन ये कहना भी सही नहीं होगा कि अब हालात पूरी तरह से काबू में है. क्योंकि हवा अभी भी गंभीर श्रेणी में है और कई इलाके अभी भी रेड जोन में हैं. वहीं कई दिन बाद दिल्ली का ओवर ऑल AQI 300 से नीचे पहुंचा है.

    वजीरपुर सबसे प्रदूषित इलाका बना

    आज दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका वजीरपुर है, जहां का AQI 371 है. वहीं जहांगीरपुरी भी कुछ कम नहीं है, यहां पर भी 370 AQI है. इसके अलावा भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां का AQI 300 के पार है. अलीपुर का AQI- 327, अशोक विहार का AQI-338, बवाना का AQI-347, कर्णी सिंह का AQI-303, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का AQI- 303, मंदिर मार्ग का AQI-301, मुंडका का AQI- 321, सीरीफोर्ट का AQI- 319, विवेक विहार का AQI-369, रोहिणी का AQI- 347, RK पुरम का AQI-307, पूसा का AQI- 315, पतपड़गंज का AQI- 327, नेहरू नगर का AQI- 355, नरेला का AQI-308, विवेक विहार का AQI-369 है.

    300 से कम AQI

    इसके अलावा कुछ इलाकों का AQI 200 से 300 के बीच भी है. इनमें चांदनी चौक का AQI-278, DTU का AQI-289, द्वारका सेक्टर 8 का AQI- 295, ITO का AQI-299, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI-286, लोधी रोड़ का AQI-225, नजफगढ़ का AQI- 200, NSIT द्वारका का AQI-168, शादीपुर का AQI- 254, सोनिया विहार का AQI- 267 है.

    दिल्ली में खिली धूप

    बुधवार को दिल्ली में तेज धूप खिली, जिससे सर्दी से राहत मिली और लोगों को गर्मी का अहसास हुआ. हालांकि धूप के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही थी. मौसम विभाग की ओर से आज भी दिल्ली में धूप खिलने की आशंका जताई है. इसके अलावा कल और शनिवार को घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 11 और 12 जनवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना है. अगर बारिश होती है, तो प्रदूषण से और राहत मिलने की उम्मीद है.

    News Desk

    Related Posts

    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी हेमलता मनहर बोलीं – बहनों के सम्मान में निरंतर काम कर रहे हैं विष्णु भैया…..

    August 25, 2026

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    लैलूंगा में POCSO का खुला मखौल, 13 साल की दिव्यांग बच्ची से दरिंदगी के 45 दिन बाद भी आरोपी फरार, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल

    August 25, 2026

    बलवीर सिंह जुनेजा स्टेडियम में सुरक्षा बलों के 800 जवानों को स्कूली बेटियों और लखपति दीदियों ने बांधा रक्षासूत्र

    August 25, 2026

    Raigarh Police Traffic Press Release Kelo Bridge: केलो पुल पर बढ़ा यातायात का दबाव: जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस तैनात, दोपहर बाद स्थिति हुई सामान्य

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026
    RO.NO.= 13954/ 80
    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - KHURSHID ALAM
    मोबाइल - 07828272058
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Near Ratan Bhawan Phool Chowk Nayapara,CSEB Road Raipur (C.G.)
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.